
नवी Mumbai /New Delhi, 14 सितंबर . दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को राजभाषा के प्रगामी प्रयोग एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए India Government के प्रतिष्ठित राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) से लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है.
यह सम्मान Monday को सिडको एग्जीबिशन सेंटर, नवी Mumbai में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने ग्रहण किया.
प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान हिंदी को प्रशासन, तकनीकी कार्यों, प्रशिक्षण, डिजिटल मंचों और जनसेवा के अधिक सक्षम माध्यम के रूप में विकसित करने की नई प्रेरणा देते हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान को दिल्ली मेट्रो के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का हिंदी के प्रति समर्पण और सतत परिश्रम का प्रतिफल करार देते हुए इसे दिल्ली मेट्रो के समस्त कार्मिकों को समर्पित किया और उन्हें बधाइयां दी.
इस अवसर पर संस्था के निदेशक वित्त अजीत शर्मा और महाप्रबंधक मानव संसाधन जयश्री शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे.
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली मेट्रो को, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, India का सर्वोच्च राजभाषा-सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” (प्रथम पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष, आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को, वाशी, नवी Mumbai में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर-कमलों से, दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को प्रदान किया गया. इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के निदेशक (वित्त), मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
–
एमएस/