
रांची, 5 अक्टूबर . रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में मनोविज्ञान की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर कांके थाना Police ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है.
Police में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता सीआईपी में नैदानिक मनोविज्ञान की प्रशिक्षु के तौर पर कार्यरत थीं और संस्थान के स्नातकोत्तर छात्रावास में रह रही थीं. इसी छात्रावास में नैदानिक मनोविज्ञान के एमफिल का छात्र सार्थक चौधरी भी रहता था. वह छात्रावास के कमरा संख्या 54 में रह रहा था. शिकायत में कहा गया है कि छात्रावास के नियमों के तहत छात्रों को एक-दूसरे के कमरों में आने-जाने की अनुमति है.
इसी के तहत पीड़िता 28 जून की रात करीब 10 बजे मनोवैज्ञानिक परीक्षण से संबंधित अभ्यास और पढ़ाई के लिए सार्थक चौधरी के कमरे में गई थीं. पीड़िता के अनुसार, कमरे में कुछ देर पढ़ाई और अभ्यास करने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आने लगा. इस दौरान सार्थक ने अपनी स्टील की बोतल से उन्हें पानी पीने के लिए दिया.
शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने शुरू में पानी पीने से हिचकिचाहट जताई, लेकिन आरोपी के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने पानी पी लिया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पानी पीने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी. इस दौरान आरोपी ने उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी. पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और कमरे से बाहर जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया.
घटना के बाद पीड़िता ने Police से शिकायत कर न्याय की मांग की. इसके आधार पर कांके थाना Police ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. Police पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच के दौरान पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है. Police का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/पीएम