
रांची, 14 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में Wednesday को एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है.
घटना राजाउलातू स्थित Jharkhand राय यूनिवर्सिटी के पास की है. Police इसे प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला मान रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया.
Police के अनुसार, मनीष Jharkhand राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और विश्वविद्यालय के पास एक किराए के कमरे में रहता था. वह पहले एक अन्य छात्र के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले उसका रूममेट वहां से चला गया था. इसके बाद से मनीष कमरे में अकेला रह रहा था. Wednesday सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ.
इसके बाद कमरे में छात्र का शव फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना Police को दी गई. सूचना मिलते ही नामकुम थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मनीष किन परिस्थितियों में रह रहा था और घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है.
इस सिलसिले में उसके दोस्तों और सहपाठियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. रांची में चार दिनों के भीतर इंजीनियरिंग के छात्र की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है. इससे पहले Sunday रात भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार का शव छात्रावास के कमरे में मिला था.
उस घटना के बाद संस्थान के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है.
–
एसएनसी/डीकेपी