नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर सूरत पुलिस सतर्क, डुमास रीजन में 10 से अधिक विशेष टीमें तैनात

सूरत, 15 अक्टूबर . नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सूरत Police पूरी तरह सतर्क है. विशेष रूप से डुमास रीजन में आयोजित होने वाले बड़े गरबा आयोजनों को ध्यान में रखते हुए Police प्रशासन ने तकनीक और विशेष गश्ती टीमों की मदद से व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है.

डीसीपी (जोन-7) शेफाली बरवाल (आईपीएस) ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि डुमास रीजन के तीन प्रमुख कमर्शियल गरबा ग्राउंड और दो डोम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

डीसीपी शेफाली बरवाल के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 से अधिक Police टीमें लगातार सक्रिय हैं. ये टीमें क्रॉस पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रख रही हैं. इसके अलावा, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरप्राइज चेकिंग टीमें भी तैनात की गई हैं.

वहीं, इस बार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘मोबाइल हेल्प डेस्क’ की शुरुआत की गई है. इसके तहत दो महिला Policeकर्मियों की एक टीम बाइक से लगातार गश्त कर रही है. भीड़ के दौरान यदि कोई बच्चा अपने माता-पिता या परिजनों से बिछड़ जाता है अथवा किसी महिला या बच्चे को आपातकालीन सहायता की जरूरत होती है, तो यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद उपलब्ध कराती है.

इसके साथ ही देर रात तक चलने वाले गरबा आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटा गया है. डोम के अंदर तैनात Policeकर्मियों की जिम्मेदारी परिसर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. वहीं, डोम के बाहर तैनात टीमें यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का काम कर रही हैं. बाहरी क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों की जांच भी की जा रही है.

गरबा आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूरत Police की शी-टीम भी सक्रिय है. महिला Policeकर्मी पारंपरिक परिधानों में गरबा पंडालों के भीतर मौजूद रहकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखती हैं. इसके साथ ही, वर्दी में तैनात महिला Policeकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं.

टीम विशेष रूप से महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों और मोबाइल फोन से आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाने वाले लोगों पर नजर रखती है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

इस बार भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. डुमास रीजन के प्रमुख कमर्शियल गरबा ग्राउंड और डोम में विशेष एआई कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव फुटेज सीधे Police कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है.

इन कैमरों में फुट काउंट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे हर घंटे डोम में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या का सटीक आंकड़ा मिल सकेगा. इससे Police को भीड़ की स्थिति का आकलन करने, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और जरूरत पड़ने पर त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी.

नवरात्रि के दौरान तकनीक, विशेष गश्ती टीमों और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर सूरत Police ने गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की व्यापक तैयारी की है.

–

एसएके/एबीएम

Leave a Comment