
रांची, 1 अक्टूबर . रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में Thursday देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. हादसा टाटा-रांची हाईवे पर रामपुर गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात भारी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन बाइक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नामकुम थाना Police को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाना की Police टीम मौके पर पहुंची. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को सड़क से हटाया.
Police के अनुसार, फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. उनकी पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया चल रही थी. टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बाइक सवार युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था.
Police ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. नामकुम Police ने फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.
Police ने दुर्घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हादसे के वास्तविक कारण और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है.
–
एसएनसी/एएमटी