
रांची, 30 सितंबर . रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चुरनी फॉल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. घटना के समय उसके साथ मौजूद रामगढ़ निवासी रफीक अंसारी को Police ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Police फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई. Police के अनुसार, प्रियंका Tuesday को रफीक अंसारी के साथ चुरनी फॉल घूमने गई थी. फॉल में मौजूदगी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने अथवा किसी अन्य घटना के बाद मौत होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
प्रियंका रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी. बताया गया है कि रफीक अंसारी रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के छपरी बड़काचुंबा, गिद्दी ए का रहने वाला है और पेंट-पॉलिश का काम करता है. दोनों के बीच परिचय और प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. हालांकि, Police की ओर से इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनगड़ा थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Police ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. घटना के समय रफीक के साथ होने के कारण Police ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. Police यह जानने का प्रयास कर रही है कि फॉल पहुंचने के बाद दोनों के बीच क्या हुआ और युवती की मौत से पहले की परिस्थितियां क्या थीं.
Police मृतका के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा घटनास्थल की स्थिति और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. Police ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/डीकेपी