रविदास मेहरोत्रा का भाजपा पर निशाना, बोले- मिलावटी सामान से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

Lucknow, 29 अगस्त . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र और राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने कथित मिलावटी खाद्य उत्पादों, आरक्षण में क्रीमी लेयर के विवाद, दलितों के साथ भेदभाव और एनडीए के भीतर मतभेदों को लेकर Government को घेरा. मेहरोत्रा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के पक्ष में माहौल बन चुका है और 2027 में सत्ता परिवर्तन तय है.

एवेरेस्ट की हींग और अन्य मसालों पर प्रतिबंध से जुड़े सवाल पर मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा Government के दौरान नकली और मिलावटी सामान की बिक्री जारी है. बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. एवेरेस्ट के हींग, गरम मसाला और मीट मसाला की जांच में मिलावट पाए जाने के बाद प्रतिबंध लगाया गया. मेहरोत्रा ने इस मुद्दे को कैंसर के बढ़ते मामलों से जोड़ते हुए Government को जिम्मेदार ठहराया.

Union Minister जयंत चौधरी के Lucknow दौरे और ब्राह्मण-जाट सामाजिक समीकरण से जुड़े कार्यक्रम पर मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के पक्ष में लहर है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने 2022 में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और सपा के गठबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि गठबंधन धर्म का कम से कम पांच साल पालन होना चाहिए. उन्होंने जयंत चौधरी के भाजपा के साथ जाने को सिद्धांत के विपरीत बताया.

उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मौत हुई और अब उनके पोते भाजपा के साथ हैं. यह चौधरी चरण सिंह की किसान और गांव-केंद्रित राजनीति के विपरीत है.

दलित आरक्षण में क्रीमी लेयर के मुद्दे पर एनडीए नेताओं के बीच कथित मतभेदों को लेकर मेहरोत्रा ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी दल आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं. सपा चाहती है कि शोषित, वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार, न्याय और सम्मान मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government पीडीए समाज के साथ अन्याय कर रही है. चुनाव नजदीक आने पर एनडीए के घटक दल अलग-अलग हो जाएंगे और गठबंधन टूट जाएगा.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर भी मेहरोत्रा ने भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के बाद स्थान को गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया, क्योंकि खड़गे दलित हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. राहुल गांधी की ओर से एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग का समर्थन करते हुए मेहरोत्रा ने कहा कि इस तरह की घटना दलितों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है.

सपा के पीडीए फॉर्मूले पर मेहरोत्रा ने कहा कि लगातार नए सामाजिक समूह इससे जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीडीए की बढ़ती स्वीकार्यता से भाजपा परेशान है. जब तक पीडीए समाज को न्याय, अधिकार और सम्मान नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा. 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने जा रही है और इसे कोई ताकत रोक नहीं सकती.

पीएसके/डीकेपी

Leave a Comment