रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 25 अगस्त . Jharkhand के रांची Lok Sabha से BJP MP और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.

पीएम मोदी ने संजय सेठ को भेजे पत्र में लिखा, “25 अगस्त को आपके जन्मदिवस के पावन अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण रहे. सार्वजनिक जीवन में सेवा का प्रत्येक अवसर राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम होता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में आपका कर्तव्यनिष्ठ एवं दायित्वपूर्ण योगदान सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण के प्रति आपकी प्रतिवद्धता का सशक्त परिचायक है. विकसित India के संकल्प की सिद्धि की दिशा में आपके सतत् प्रयास राष्ट्रीय प्रगति को निरंतर नई गति प्रदान करते हैं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि आपकी सकारात्मक सोच और कर्मनिष्ठा आने वाले समय में भी आत्मनिर्भर और सशक्त India के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी. राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण निरंतर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है. एक बार पुनः आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. स्वभाव से सहज, कर्म से कर्मठ एवं मृदुभाषी संजय जी, रक्षा क्षेत्र के विकास में मेरे साथ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें.”

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कर्मठ एवं ऊर्जावान सहयोगी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना है.”

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं.”

Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में कहा, “केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर सफलता की मंगल कामना.”

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”

ओपी/एएस

Leave a Comment