योगी की माताजी के अंतिम संस्कार के दिन पीएम का कार्यक्रम उचित नहीं: प्रमोद तिवारी

New Delhi, 21 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने Prime Minister Narendra Modi के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता का निधन हुआ है और Saturday को उनका अंतिम संस्कार है. ऐसे में Prime Minister को अपना दौरा रद्द कर देना चाहिए था. यदि कार्यक्रम जरूरी था तो उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जा सकता था.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने से बात करते हुए कहा, “मैं दुखी हूं. आज ही हमारे प्रदेश के Chief Minister की माताजी का देहांत हुआ है. अखबारों में जो कार्यक्रम पढ़ने को मिला है, उसके अनुसार आज उन्हें मुखाग्नि दी जा रही है. एक तरफ Chief Minister की माताजी की चिता जल रही होगी और दूसरी तरफ Prime Minister उत्साह और हर्ष के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे बचना चाहिए था. Prime Minister को आज का दौरा रद्द कर देना चाहिए था. अगर कार्यक्रम करना ही था तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकते थे.”
कांग्रेस नेता ने सीमा सुरक्षा, अरुणाचल प्रदेश में चीन की गतिविधियों और विदेश नीति को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई थी. तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के वक्तव्य आज भी संसद के पुस्तकालय में उपलब्ध हैं. उस समय जिम्मेदारी तय करते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री को पद से हटाया गया था.
उन्होंने Union Minister किरेन रिजिजू से सवाल किया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा स्थानों के नाम बदले जाने पर Government क्या कदम उठा रही है? सीमा के बड़े हिस्से में भारतीय गश्त और पहुंच बाधित होने के आरोपों पर भी उन्होंने केंद्र से जवाब मांगा. प्रमोद तिवारी ने Prime Minister Narendra Modi और Union Minister किरेन रिजिजू से इन मुद्दों पर संसद और देश की जनता के सामने जवाब देने की मांग की.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि एक तरफ ट्रंप India के प्रति चिंता जताते हैं, तो दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर को चार दिनों के भीतर रोकने के लिए दबाव बनाने और भारतीय उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात करते हैं.
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति टैरिफ लगाकर India के व्यापार को प्रभावित कर रहा है, उसे India को किसी तरह का प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government की विदेश और आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है.
Rajasthan के पंचायत चुनावों के नतीजों पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये जनता के जनादेश का संकेत हैं और भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी तय है और भाजपा की विदाई होगी.
–
एसएके/एएस


