Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

भोजपुरी स्पाइडर-मैन बने थे रवि किशन, माधुरी दीक्षित के शो में किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी स्पाइडर मैन बने थे रवि किशन, माधुरी दीक्षित के शो में किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी स्पाइडर-मैन बने थे रवि किशन, माधुरी दीक्षित के शो में किया बड़ा खुलासा

Mumbai , 21 नवंबर . BJP MP और Actor रवि किशन हाल ही में मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर गए थे. इस दौरान उन्होंने शो की होस्ट-Actress माधुरी दीक्षित को बताया कि वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने स्पाइडर-मैन को भोजपुरी में डब किया है.

शो के दौरान रवि किशन ने Actress के साथ मराठी में फिल्मों और इंडस्ट्री के अपने अनुभवों पर बातचीत की. इस दौरान रवि ने हंसते हुए माधुरी से कहा, “मैं इकलौता ऐसा आदमी हूं, जिसने स्पाइडर-मैन को भोजपुरी में डब किया है.”

Actor ने आगे यह भी बताया कि भोजपुरी वर्जन में स्पाइडर-मैन को ‘मकड़ मानव’ कहा जाता है. माधुरी से बातचीत के दौरान रवि ने अपनी भोजपुरी स्पाइडर-मैन वाली आवाज में भी बात की और किरदार का एक रोमांटिक डायलॉग भी सुनाया. उन्होंने भोजपुरी डायलॉग में कहा, “ब्याह करके बनारस के तोके कचौड़ी खिलाई.” इसके बाद हंसते हुए उन्होंने कहा, “स्पाइडर-मैन बोल रहा है.”

उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन 3’ में टोबी मैगुइरे के स्पाइडर-मैन को अपनी आवाज दी थी.

रवि किशन भोजपुरी, हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं. Actor ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से की थी और उन्होंने ‘पीतांबर’, ‘जख्मी दिल’, ‘आर्मी’, ‘तेरे नाम’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उन्हें असली पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली. उनकी 2003 में आई फिल्म ‘सैंया हमार’ बड़ी हिट साबित हुई और इसी फिल्म ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बना दिया.

हिंदी फिल्मों में उनकी ‘लक’, ‘रावण’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘एजेंट विनोद’, ‘बुलेट राजा’, ‘मुक्काबाज’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्में शामिल हैं. किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में श्याम मनोहर के किरदार में उनके अभिनय को काफी सराहा गया.

वहीं, हाल ही में Actor रवि किशन माधुरी दीक्षित के साथ में फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक विधवा मां रेखा और उसकी दो बेटियों जया व सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है. एक रहस्यमयी हादसे और जुर्म को छिपाने की कोशिश में ये तीनों अपनी दखलअंदाज़ी करने वाली कॉलोनी और बदलते हालात के बीच फंस जाती हैं.

–

एनएस/पीएम

Share