
Lucknow, 12 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा विधायक राजेश चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए राजेश चौधरी ने कहा, “कांग्रेस की ओर से हमेशा लोकतंत्र की हत्या की गई और जबरन इस देश पर एक परिवार का कब्जा रहा. उनको सत्ता में बने रहने की आदत है. जनता ने कांग्रेस को लगातार तीन बार Lok Sabha का चुनाव हरा दिया. राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव हारने का कांग्रेस ने रिकार्ड बनाया है. ऐसे में वे आज भी विपक्ष के नेता के रूप में खुद को फिट नहीं कर पा रहे हैं. Government में कोई कमी नजर नहीं आ रही है. विपक्ष की भूमिका निभा नहीं पा रहे हैं तो अब संवैधानिक संस्थाओं से लड़ रहे हैं.
राजेश चौधरी ने कहा, “Chief Minister योगी की ओर से एकदम ठीक कहा गया है. कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा. जहां कांग्रेस होगी, वहां लूट होगी. इस देश में भ्रष्टाचार शुरू करने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है.”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर राजेश चौधरी ने कहा, “Samajwadi Party ही तो एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका जन्म जाति से हुआ. एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी, Samajwadi Party है. अखिलेश यादव एक तरफ तो कहते हैं कि Samajwadi Party में पांच सांसद यदि एक परिवार के नहीं होते तो Samajwadi Party टूट जाती. एक तरफ कहते हैं सबकी पार्टी है, तो अपनी बात को खुद ही वो काट रहे हैं. अखिलेश तो समय-समय पर अपने बयान बदलते रहते हैं और वो बिल्कुल गलत बात कर रहे हैं.”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर राजेश चौधरी ने कहा, “इन लोगों की ओर से महिलाओं के हित की बात कही जाती है और खुद के घर की महिलाएं इनसे सुरक्षित नहीं हैं. ये लोग महिला अधिकार की बात करते हैं और महिलाएं कार्यालय के बाहर पिट रही हैं और उनके साथ अभद्रता की जा रही है. कांग्रेस का इतिहास झगड़ा करने वाला रहा है.”
–
एसडी/पीएम