यूसीसी पर अखिलेश को यूपी के उपमुख्यमंत्रियों ने दिया जवाब, बोले- ‘सपा के मुखिया करते हैं अनर्गल बयानबाजी’

Lucknow, 16 सितंबर . समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के मुखिया हमेशा ऐसे ही अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं. उनके पास कोई एजेंडा और कोई नीति नहीं है.

यूसीसी पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “Samajwadi Party के मुखिया हमेशा ऐसे ही अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं. उनके पास कोई एजेंडा और कोई नीति नहीं है. लोगों को बरगलाना, झुठलाना, किसी तरह से सत्ता प्राप्त करना, इसके सिवा उनके पास कोई काम नहीं है. Samajwadi Party को लोग अब स्वीकार नहीं करेंगे. उनको कभी माफ नहीं करेंगे. गुंडई, अराजकता और दंगा, प्रदेश की Samajwadi Party के शासन के दौरान जो हालात थे, आज भी लोग भूले नहीं हैं.”

वहीं, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने यूसीसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, “उन्होंने जो कहा है वो तो हमारा वैचारिक मुद्दा है. जिन राज्यों में भाजपा की और एनडीए की Government है, वहां तो लागू करेंगे. अभी जहां पर Government नहीं है, वहां Government बनने के बाद इसे लागू करेंगे.”

उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव को मालूम नहीं है, जब से भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई है, जब से भाजपा है, ये सारे मुद्दे हमारे तब से हैं.”

इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यूसीसी पर घोषणा को लेकर कटाक्ष किया था. उन्होंने अपने एक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि भाजपा के यूसीसी का मतलब ‘अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पीरेसी’ है.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जनता समझ चुकी है कि भाजपा जिस यूसीसी की बात कर रही है, दरअसल उसकी फुल फॉर्म कुछ और है. यूसीसी मतलब ‘अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पीरेसी’.” साथ ही, उन्होंने कहा, “पहले पिछले वादे निभाओ, यूसीसी फिर बाद में लाओ.”

डीसीएच/

Leave a Comment