Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी में 3,886 मतदान केंद्र घटने पर सपा ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुराने बूथ बहाल करने की मांग

यूपी में 3,886 मतदान केंद्र घटने पर सपा ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुराने बूथ बहाल करने की मांग

Lucknow, 14 नवंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदान केंद्रों के पुनर्गठन को लेकर Samajwadi Party ने निर्वाचन आयोग के समक्ष गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है. सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं के दबाव में कई जिलों में सपा समर्थक मतदाताओं के मतदान केंद्र गांवों से तीन से चार किलोमीटर दूर कर दिए गए हैं.

पार्टी ने इसे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के विपरीत बताते हुए निष्पक्ष जांच और मतदान केंद्रों का दोबारा पुनर्गठन कराने की मांग की है. Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने Saturday को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा.

पार्टी ने दावा किया कि मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित सूची के आधार पर प्रदेश में 1,77,516 पोलिंग बूथ थे. विशेष अभियान के तहत बूथों के सम्भाजन और पुनर्गठन के बाद इनकी संख्या घटकर 1,73,730 रह गई है. इस तरह प्रदेश में कुल 3,886 पोलिंग बूथ कम हो गए हैं.

ज्ञापन में सपा ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारियों और विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने प्रदेश Government के मंत्रियों, BJP MPों-विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के दबाव में मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया है. इसके चलते कई स्थानों पर मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्धारित अधिकतम दो किलोमीटर के दायरे के बजाय तीन से चार किलोमीटर दूर मतदान के लिए जाना पड़ेगा. कुछ स्थानों पर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए नहर भी पार करनी पड़ेगी. पार्टी ने जौनपुर की शाहगंज विधानसभा के कई गांवों का उदाहरण देते हुए मतदान केंद्रों में बदलाव पर आपत्ति जताई है.

सपा के मुताबिक, सुइथाकलां विकासखंड के शेखाही (उसरिया) गांव की बूथ संख्या 107 प्राथमिक विद्यालय शेखाही से हटाकर पंचायत भवन शेखाही कर दिया गया है, जो गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर है. दोनों के बीच दो नहरें भी पड़ती हैं. पार्टी ने इसे मतदाताओं के लिए असुविधाजनक बताते हुए पुराने मतदान केंद्र को बहाल करने की मांग की है. इसी तरह उकहा गांव के मतदान स्थल को प्राथमिक विद्यालय से बदलकर कम्मरपुर किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है.

मड़वा मोहिउद्दीनपुर के मतदाताओं को निजमापुर स्थानांतरित करने, शेखवलिया अनुभाग का मतदान केंद्र रसूलपुर से बदलकर दिपाईपुर करने और खुटहन क्षेत्र के कई गांवों के मतदान केंद्रों में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. ज्ञापन में कैराडीह, खुटहन, काजीशाहपुर, निरंजनपुर, चकबरना, चकफतेहपुर, भटपुरा और विशुनपुर समेत कई गांवों के मतदान केंद्रों का उल्लेख किया गया है.

सपा का कहना है कि इन गांवों में प्राथमिक विद्यालय उपलब्ध होने के बावजूद मतदाताओं को दूरस्थ स्थानों पर मतदान के लिए भेजा जा रहा है. कुछ मामलों में ऐसे स्थानों को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां पहुंचने के लिए समुचित संपर्क मार्ग तक उपलब्ध नहीं है. सपा ने India निर्वाचन आयोग से मांग की है कि ‘मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशन’ में निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे मामले की जांच कराई जाए.

विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाए और जहां अनियमितता हुई है, वहां पुराने मतदान केंद्र बहाल किए जाएं.

–

विकेटी/डीकेपी

Share