Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

छठ पर्व पर यूपी रोडवेज का व्यापक इंतजाम, 14 हजार से अधिक बसों का संचालन, रात में 2 लाख यात्री कर रहे सफर

छठ पर्व पर यूपी रोडवेज का व्यापक इंतजाम, 14 हजार से अधिक बसों का संचालन, रात में 2 लाख यात्री कर रहे सफर

Lucknow, 14 नवंबर . यूपी में छठ पर्व पर रोडवेज की 14 हजार से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं. इनमें 5 हजार बसें रात में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही हैं. वर्तमान समय में रात्रिकालीन सेवाओं में प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं. दिल्ली से पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए करीब 550 बसों का संचालन हो रहा है. पर्व-त्योहारों पर रोडवेज की नाइट सर्विस में यात्रियों की भीड़ इस बदलाव को दर्शाती है.

योगी Government का जोर ऐसे सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल को मजबूत करने पर है, जहां महिलाएं और पुरुष दोनों अपनी जरूरत के मुताबिक दिन या रात में सफर कर सकें. योगी Government ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और Police की सक्रियता जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है. वहीं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार से रात में आवागमन के विकल्प भी बढ़े हैं.

इसका लाभ नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं और परिवार के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को मिल रहा है. रात में बसों की उपलब्धता होने से उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलती है. बेहतर कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं में सुधार ने रात्रिकालीन सफर को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया है. नाइट सर्विस महिलाओं के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है. नौकरी या दूसरे जरूरी कामों के बाद घर लौटने वाली महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार बस से यात्रा कर सकती हैं. त्योहारों पर मायके या ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए भी रात की बसें सुविधाजनक विकल्प बनती हैं.

योगी Government की महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रियता और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिशों से सार्वजनिक आवागमन में भरोसे का माहौल मजबूत हुआ है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ आवागमन की अधिक स्वतंत्रता उपलब्ध कराना है. अपर मुख्य सचिव परिवहन अमृत अभिजात ने बताया कि छठ महापर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, Lucknow और दूसरे महानगरों में रहने वाले पूर्वांचलवासियों को अपने घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें संचालित करने और सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया है. इस व्यवस्था से दिन के साथ रात में भी यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे. खासकर कामकाजी महिलाओं और पुरुषों को अपनी सुविधा के अनुसार घर लौटने में मदद मिलेगी. दीपावली के छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया.

6 नवंबर को 18.06 लाख, 7 नवंबर को 16.72 लाख, 8 नवंबर को 17.36 लाख, 9 नवंबर को 14.12 लाख, 10 नवंबर को 16.42 लाख और 11 नवंबर को 19.45 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की.

महिला सुरक्षा और सहायता के प्रति यूपी-112 की तत्परता लगातार जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रही है. वर्ष 2019 से अब तक 5,274 महिलाओं को एस्कॉर्ट फॉर सेफ्टी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है. इसी क्रम में सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात कोई साधन न मिलने से परेशान पति-पत्नी को पीआरवी-9391 ने अपने वाहन से बारी हमीदपुर स्थित उनके घर सकुशल पहुंचाया.

वहीं, गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में रास्ता भटकी मूक-बधिर महिला को पीआरवी-9132 के Policeकर्मियों ने उसके इशारों से रास्ता समझकर परिजनों तक पहुंचाया.

–

विकेटी/डीकेपी

Share