
Lucknow, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्ष की सेवा और सुशासन को केंद्र में रखते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को Prime Minister मोदी के जन्मदिन से होगी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगा. Lucknow में आयोजित बैठक और कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
भाजपा नेताओं के मुताबिक, अभियान के तहत पीएम मोदी के Chief Minister और Prime Minister के रूप में किए गए कार्यों, केंद्र Government की योजनाओं और उनके लाभ को बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचाया जाएगा. इस बार अभियान को 13 सूत्रीय कार्यक्रमों से जोड़ा गया है.
उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. इसके तहत 13 विशेष अभियान निर्धारित किए गए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि Prime Minister Narendra Modi ने पिछले 25 वर्षों में देश, गरीबों और समाज के लिए जो काम किए हैं तथा Government की योजनाओं के जरिए लोगों को जो लाभ मिला है, उसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए.
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि Prime Minister के सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूरे होना सभी के लिए गौरव की बात है. पार्टी के कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर Government की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे. इनमें आयुष्मान कार्ड, पक्के मकान, शौचालय, बिजली और गैस कनेक्शन तथा राशन जैसी सुविधाओं को प्रमुखता से बताया जाएगा. अग्रवाल ने कोविड महामारी के दौरान केंद्र और राज्य Government की ओर से किए गए प्रयासों को भी जनता तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि Government की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभार्थियों से संवाद अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.
मंत्री जेपीएस राठौड़ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने सेवा को अपना संकल्प बनाया है. उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में Prime Minister ने समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. राठौड़ ने सफाई कर्मचारियों के सम्मान से जुड़े Prime Minister के कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे समाज को बड़ा संदेश मिला है.
मंत्री धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि Government की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे. जनसेवा के कार्यक्रमों के जरिए लोगों को राहत देने, उनका सम्मान करने और उन्हें Government के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि इस बार ‘सेवा संकल्प’ अभियान 13 सूत्रीय कार्यक्रमों पर आधारित होगा. पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर इन कार्यक्रमों को संचालित करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलता था, लेकिन इस बार इसकी अवधि बढ़ाकर एक महीना कर दी गई है. बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्हें अभियान के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई.
मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि Prime Minister मोदी के 25 वर्षों की सेवा और सुशासन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बैठक में स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि 17 सितंबर से कार्यक्रमों को किस तरह संचालित किया जाना है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा और संकल्प यात्रा के जरिए Prime Minister Narendra Modi के Political जीवन के 25 वर्षों के कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पार्टी कार्यकर्ता Government के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे.
–
पीएसके/डीकेपी