यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Lucknow, 16 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Wednesday को जानकारी दी कि राज्य में आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आंदोलन के समय हटाए गए सहायकों की बहाली होगी. साथ ही, उनको हर महीने 9 हजार रुपए दिए जाएंगे.

ओम प्रकाश राजभर ने Wednesday को पत्रकारों से कहा, “हमारे पंचायत सहायक 24 तारीख से धरने पर बैठे थे और Monday को मैं Lucknow आया तो कुछ साथियों से बातचीत हुई, इन लोगों की जो मांग थी जायज मांग है. मैंने आज सुबह Chief Minister से बात की है. बातचीत के बाद सभी हमारे जितने भी पंचायत सहायक हैं, सभी को 9,000 रुपया महीना देने का ऐलान Chief Minister से वार्ता के बाद हुआ है.”

राजभर ने कहा कि हम लोग 8,000 रुपए पर अड़े थे. फिर हमने आश्वासन दिया था कि Chief Minister से बात करेंगे और अब बात करके आप लोगों को कोशिश करेंगे कि और हो जाए. अब 9 हजार रुपए महीने मिलेंगे. उन सहायकों की कुल संख्या 57 हजार से अधिक है.

उन्होंने कहा कि हर पंचायत सहायक के परिवार को कैशलेस सुविधा मिलेगी. राजभर ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनके सभी मुकदमे वापस किए जाएंगे और जिनको हटाया गया है, उनकी फिर से बहाली कर दी जाएगी.

गौरतलब है कि पिछले दिनों पंचायत सहायकों ने अपना मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए.

2022 में राज्य Government ने ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए लगभग पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी. इन्हें आधिकारिक तौर पर पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया गया था. राज्य की इस पहल का उद्देश्य सेवा वितरण का विकेंद्रीकरण करना और ग्रामीण आबादी के लिए प्रशासनिक कामकाज को सुलभ बनाना था.

डीसीएच/

Leave a Comment