Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

यूपी Police की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

Lucknow, 21 अक्टूबर . Police स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश Police ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘वर्दी’ शीर्षक से एक विशेष लघु फिल्म रिलीज की है. Police महानिदेशक राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में निर्मित यह फिल्म शहीद Policeकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनके परिवारों के जीवन में बलिदान के बाद आए बदलावों और भावनात्मक पीड़ा को भी संवेदनशीलता से सामने लाती है.

फिल्म को उत्तर प्रदेश Police के social media प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया है. फिल्म में कीर्ति चक्र से सम्मानित यूपी एसटीएफ के वीर शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने 1 अक्टूबर को स्व. सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नकद धनराशि एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया था.

फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान पर उनके परिवारों को गर्व तो होता है, लेकिन अपनों की अनुपस्थिति से पैदा हुआ खालीपन और पीड़ा भी जीवन का हिस्सा बन जाती है. फिल्म शहीदों के परिवारों के उस मौन इंतजार और भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती है, जिसे अक्सर शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल होता है.

फिल्म का निर्देशन फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक, लेखक और Actor तिग्मांशु धूलिया ने किया है. इसमें Bollywood Actor अमित साध, वरिष्ठ टेलीविजन Actress अलका अमीन और नाजिश खान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का वॉयस ओवर और स्क्रिप्ट यूपी Police के social media सेंटर में नियुक्त आरक्षी कपिल दिनकर ने तैयार किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्शन Police महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के जनसंपर्क अधिकारी एवं Police अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने किया है.

फिल्म का निर्माण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया है. इसकी शूटिंग Mumbai में हुई है. तिग्मांशु धूलिया हिंदी सिनेमा में ‘हासिल’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बुलेट राजा’ और ‘राग देश’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी निर्देशित फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था. इसी फिल्म की पटकथा के लिए तिग्मांशु धूलिया और संजय चौहान को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

वहीं, अमित साध ‘काई पो छे!’, ‘सुल्तान’, ‘गोल्ड’, ‘Government 3’ और ‘शकुंतला देवी’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ ‘ब्रीद’ और ‘ब्रीद: इन्टू द शैडोज’ जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं. वरिष्ठ Actress अलका अमीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और ‘दम लगा के हईशा’ तथा ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती हैं.

बता दें कि 20-21 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि को शामली में मुकीम काला गैंग के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एसटीएफ टीम का नेतृत्व जारी रखा. उनके नेतृत्व में Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक लाख रुपए के इनामी बदमाश अरशद समेत चार बदमाश मारे गए थे.

मुठभेड़ में लगी गोलियों के कारण निरीक्षक सुनील कुमार 22 जनवरी, 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए. Police स्मृति दिवस पर रिलीज की गई ‘वर्दी’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश Police ने वीर शहीदों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के साथ Police बल के जवानों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share