Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन 22 केंद्रों पर 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

यूपी पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन 22 केंद्रों पर 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

New Delhi, 1 नवंबर . उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच 22 केंद्रों पर आयोजित हो रही पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन दो पालियों में 17,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा में ग्रेजुएट युवाओं से लेकर 50 साल के पूर्व सैनिक तक शामिल हुए. इटावा से आई खुशबू ने बताया कि वह बीएससी ग्रेजुएट हैं और एक साल की तैयारी के बाद पहली बार परीक्षा दे रही हैं. वहीं दूसरी बार परीक्षा देने पहुंचे सौरव ने बताया कि पिछली बार 319 स्कोर आया था.

इटावा से आई खुशबू नाम की एक अभ्यर्थी ने कहा कि एक साल से मैं तैयारी कर रही हूं. पहली बार मैं इस परीक्षा में शामिल हो रही हूं. मैं बीएससी ग्रेजुएट हूं.

पूर्व सैनिक मुकेश पाल सिंह ने कहा कि एक-दो महीने से मैं तैयारी कर रहा था. इससे पहले मैं भारतीय सेना में था और 28 साल वहां पर सेवा दी. मैं मानद सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुआ हूं. मैं 50 साल का हूं और ये रिटायरमेंट की उम्र नहीं है. 10-15 साल तो काम करना है.

उन्होंने कहा कि इससे पहले जुलाई 1996 में लेखपाल में मेरा चयन हुआ था, हालांकि उसके बाद ही सेना से बुलावा आ गया. यह काम ज्यादा पसंद था. इसलिए उधर चला गया.

गुंजन सक्सेना नाम की एक अभ्यर्थी ने कहा, “मैं इस परीक्षा में पहली बार शामिल हो रही हूं. मैंने ग्रेजुएशन की है और आगे लेखपाल और बैंकिंग सेक्टर में जाना है. पिछले साल से मैंने तैयारी शुरू की है.”

सौरव नाम के एक अभ्यर्थी ने कहा, “मैं दूसरी बार इस परीक्षा में शामिल हो रहा हूं. मैंने ग्रेजुएशन कर रखी है. पिछली बार का स्कोर मेरा 319 था, जो कि थोड़ा दुखद था.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए अनिवार्य है. इसी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट और अन्य पदों की मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होते हैं. यही वजह है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं. परीक्षा केंद्रों पर cctv निगरानी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराई जा सके.

–

केके/वीसी

Share