Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027: बलरामपुर की चार विधानसभा सीटों में तीन पर है भाजपा का कब्जा, गैंसड़ी में सपा ने दर्ज की जीत

यूपी चुनाव 2027: बलरामपुर की चार विधानसभा सीटों में तीन पर है भाजपा का कब्जा, गैंसड़ी में सपा ने दर्ज की जीत

New Delhi, 31 अक्टूबर . नेपाल की सीमा से सटा उत्तर प्रदेश का बलरामपुर जिला हिमालय पर्वत शृंखला की तराई में स्थित है. यह जिला धार्मिक, ऐतिहासिक और Political दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. बलरामपुर की पहचान यहां के महाराजा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के साथ-साथ तुलसीपुर तहसील स्थित देवीपाटन मंदिर से भी है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ बलरामपुर जिले का प्रदेश और देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है. देश के पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने भी बलरामपुर Lok Sabha सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी.

विधानसभा चुनाव 2022 में बलरामपुर जिले की चार सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. जिले की उतरौला, गैंसड़ी, बलरामपुर सदर और तुलसीपुर विधानसभा सीटों में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की थी, जबकि गैंसड़ी सीट Samajwadi Party (सपा) के खाते में गई थी. चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. आइए जानते हैं, 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले और किसने जीत हासिल की थी.

उतरौला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामप्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने Samajwadi Party के प्रत्याशी हसीब खान को 21,769 वोटों से हराया. इस चुनाव में रामप्रताप वर्मा को कुल 87,162 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी हसीब खान को 65,393 मत हासिल हुए. कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह 12,944 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की प्रत्याशी बबीता को 12,303 वोट मिले थे.

उतरौला विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच रहा. चुनाव के दौरान विकास कार्य, स्थानीय समस्याएं, रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसान मुद्दे और जातीय समीकरण प्रमुख रहे.

गैंसड़ी विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में Samajwadi Party ने जीत हासिल की थी. यहां सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने भाजपा के शैलेश कुमार सिंह शैलू को 5,837 वोटों से हराया. यह जिले की चारों सीटों में सबसे करीबी मुकाबलों में से एक रहा था.

गैंसड़ी सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला था. बसपा ने भी यहां अच्छी संख्या में वोट हासिल किए, लेकिन मुख्य मुकाबले में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली. इस जीत के साथ ही सपा ने जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक पर अपना खाता खोला.

बलरामपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पलटू राम ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने Samajwadi Party के प्रत्याशी जग्राम पासवान को 10,971 वोटों से हराया था.

पलटू राम को कुल 1,01,146 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी जग्राम पासवान को 90,175 मत प्राप्त हुए. बसपा प्रत्याशी हरि राम 5,371 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खान डायमंड को 2,576 वोट मिले थे.

बलरामपुर सदर सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को अच्छी संख्या में वोट मिले, लेकिन अंत में पलटू राम ने जीत हासिल की. स्थानीय विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसान समस्याएं और सामाजिक समीकरण इस सीट पर चुनाव के प्रमुख मुद्दे रहे. भाजपा की इस जीत से बलरामपुर सदर सीट पर पार्टी ने अपना प्रभाव बनाए रखा.

तुलसीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला ने एक बार फिर जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया. उन्होंने Samajwadi Party के प्रत्याशी मसूद आलम को 35,781 वोटों के बड़े अंतर से हराया.

कैलाश नाथ शुक्ला को कुल 87,032 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मसूद आलम को 42,815 मत हासिल हुए. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भुवन प्रताप सिंह को 8,118 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह दीपांकर को 4,171 वोट प्राप्त हुए. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हिदायतुल्लाह शाह को 761 वोट मिले.

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या है. ऐसे में चुनाव के दौरान जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय विकास, रोजगार और क्षेत्रीय समस्याएं भी चर्चा में रहीं. कैलाश नाथ शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की.

विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में बलरामपुर जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट Samajwadi Party के खाते में गई. चारों सीटों के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो सबसे बड़ी जीत तुलसीपुर में भाजपा के कैलाश नाथ शुक्ला ने 35,781 वोटों से दर्ज की. वहीं सबसे करीबी मुकाबला गैंसड़ी विधानसभा सीट पर रहा.

–

एसएके/एएस

Share