Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, Chief Minister  भगवंत मान को धूरी से टिकट

New Delhi, 31 अक्टूबर . पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने Saturday को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी ने इस सूची में 40 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को धूरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी इस घोषणा पत्र पर 31 अक्टूबर की तारीख दर्ज है. पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या का भी उल्लेख किया है.

पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. सूची में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है. इनमें इंदरजीत कौर मान, संतोष कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बलजिंदर कौर के नाम शामिल हैं.

जारी सूची के अनुसार, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है. इसी तरह, नकोदर सीट से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर सीट से संतोष कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है.

रूपनगर सीट से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना पूर्वी सीट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू और लुधियाना केंद्रीय सीट से अशोक प्रशार पप्पी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला सीट से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना सीट से अमृतपाल सिंह सुखानंद और मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, धर्मकोट से देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां और जैतो सीट से अमोलक सिंह को टिकट दिया गया है.

वहीं, तलवंडी साबो सीट से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लभ सिंह उगोके, मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से Chief Minister भगवंत मान और पटियाला सीट से अजीतपाल सिंह कोहली को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

–

पीकेटी/डीसीएच

Share