Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव : ओवैसी बोले, एसपीएम में शामिल होने वाले दलों का स्वागत है

यूपी चुनाव : ओवैसी बोले, एसपीएम में शामिल होने वाले दलों का स्वागत है

Lucknow, 12 नवंबर . एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश चुनाव में चंद्रशेखर आजाद को Chief Minister पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.

Lucknow में मीडिया से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी और एएसपी पार्टी ने मिलकर, हमारी इनसे काफी दिनों से बातचीत चल रही थी. इसी के तहत हमने एसपीएम (सामाजिक परिवर्तन मोर्चा) बनाया है. हमारी कोशिश यही है कि इस सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के तहत जनाब चंद्रशेखर आजाद साहब को हमने अपना Chief Minister पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है, यहां के नौजवानों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है. बेरोजगारी को उनका मुकद्दर बनाया जा रहा है. अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति खराब है. किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है, ऐसे जनता के बहुत से मसले हैं. हमारा मानना है कि भाजपा को रोकना दूसरी पार्टियों के बस की बात नहीं है, क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में देखा, 2017 में देखा, 2019 में देखा, 2022 में देखा और 2024 में भी देख लिया. इसलिए एक मजबूत विकल्प के रूप में हमारा यह गठबंधन आगे बढ़ रहा है. हमें पूरी उम्मीद है और हम पूरी मेहनत भी करेंगे कि हम अपने Political उद्देश्यों में कामयाबी हासिल कर सकें.

ओवैसी ने कहा कि जहां तक Chief Minister पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद की बात है, उन्होंने भी कहा है कि यदि कोई अन्य पार्टी इस गठबंधन में शामिल होना चाहती है, चाहे वह इंडी गठबंधन में हो या कहीं और, तो उसका स्वागत है. उन्होंने कहा कि यदि वे अपना Political नुकसान सहन करने के लिए तैयार हैं, तो हमारे साथ आ जाएं, ताकि उत्तर प्रदेश में जो नाइंसाफी चल रही है, उसे मिलकर रोका जा सके.

–

एएमटी/वीसी

Share