
Lucknow, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. Prime Minister ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.
उन्होंने कहा कि Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
वहीं, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी इस भीषण हादसे पर दुख जताया है. सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.
उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी Police स्टेशन इलाके में स्थित मनौरी बाजार में Monday को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और उसके बाद कई धमाके होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.
प्रशासन के अनुसार, अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच घायल लोगों का इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में चल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान मिलने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद का इंतजाम किया है.
जिला मजिस्ट्रेट ने इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि कानून की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे और Governmentी निर्देशों के अनुसार संपत्ति जब्त करने सहित सख्त कदम उठाए जाएंगे.
धमाकों के बाद प्रशासन और Police की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. अधिकारियों को आशंका है कि धमाके में गिरी फैक्टरी और आसपास की इमारतों के मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं. तलाशी और मलबा हटाने का काम जारी है.
–
एमएस/