यूपी के मंत्रियों ने जेवर एयरपोर्ट के नामकरण फैसले का किया समर्थन, पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा

Lucknow, 9 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Government की कैबिनेट बैठक में जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. मंत्रियों ने इसे Prime Minister के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और विकसित India के संकल्प से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण कदम बताया. बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने से बातचीत में कहा कि यह कदम आने वाली पीढ़ियों को Prime Minister के विकसित India के संकल्प की याद दिलाएगा. उन्होंने Prime Minister के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया.

उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर में दर्शन नहीं करने पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का राम मंदिर और सनातन संस्कृति से कोई संबंध नहीं है. Samajwadi Party की राजनीति मुस्लिम तुष्टीकरण पर आधारित रही है और वह मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में देखती है.

कैबिनेट बैठक के संबंध में ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैबिनेट बैठक में 39 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. प्रदेश Government उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास और उसे विकसित राज्य बनाने के लिए काम कर रही है.

जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन को लेकर उपChief Minister ने आरोप लगाया कि विपक्ष सत्ता की लालसा में प्रदर्शन कर रहा है. चुनाव हारने पर विपक्ष निर्वाचन आयोग के खिलाफ धरना देता है, जबकि जीतने पर उसकी तारीफ करता है. यह दोहरी भाषा जनता को पसंद नहीं है.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वर्ष 2017 से योगी Government प्रदेश की सेवा के लिए लगातार काम कर रही है. कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. Prime Minister Narendra Modi के नाम पर जेवर एयरपोर्ट का नाम रखा गया है. मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हम हमारे लिए गौरव की बात है कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखे जाने की घोषणा की. मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है.

मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना खुशी की बात है. जेवर एयरपोर्ट पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा.

मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखा गया है. मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के नाम पर जेवर एयरपोर्ट का नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया, जिसे मंत्री परिषद की ओर से स्वीकार किया गया.

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हताश हो गए हैं. चुनाव के समय विपक्ष को जनता के बीच जाना चाहिए, जबकि एनडीए की Government अपने काम के आधार पर जनता के बीच जा रही है. मंत्री रजनी तिवारी ने जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि यह खुशी का पल है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद ने जेवर एयरपोर्ट का नाम Prime Minister Narendra Modi के नाम पर रखने के प्रस्ताव को सहमति दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है.

दूसरी ओर मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर में दर्शन नहीं करने पर आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में राम भक्तों पर गोली चलाए का जिक्र किया.

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मंदिरों से कोई जुड़ाव नहीं है और वे राम तथा कृष्ण के प्रति आस्था के बजाय वोट की राजनीति करते हैं.

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद जनता की आवाज उठाने और उसकी सेवा करने के लिए है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनता के मुद्दे उठाने के बजाय सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और चर्चा में बने रहने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का नाम ले रहे हैं.

मंत्री आशीष पटेल ने अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा कि आरोप लगाना विपक्ष का काम है और उनका जवाब देना Government का. उन्होंने कहा कि Government जमीनी स्तर पर प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी.

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हताशा और निराशा के कारण बौखलाए हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा. कैबिनेट बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें लोकहित, जनहित और प्रदेश के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment