Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी एमएलसी चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 24.09 प्रतिशत मतदान, शिक्षक सीटों पर ज्यादा उत्साह

यूपी एमएलसी चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 24.09 प्रतिशत मतदान, शिक्षक सीटों पर ज्यादा उत्साह

Lucknow, 23 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए Friday को मतदान जारी है. दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत अधिक उत्साह दिखाया. बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 38.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 13.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मेरठ खंड में 18.12 प्रतिशत, आगरा खंड में 18.05 प्रतिशत, Lucknow खंड में 15.73 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 15.08 प्रतिशत और इलाहाबाद-झांसी खंड में 13.35 प्रतिशत मतदान हुआ.

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली-मुरादाबाद खंड में 38.16 प्रतिशत, गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 36.07 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 34.71 प्रतिशत, मेरठ खंड में 32.44 प्रतिशत, आगरा खंड में 26.70 प्रतिशत और Lucknow खंड में 16.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Samajwadi Party (सपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह और सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने पार्टी के सभी 11 प्रत्याशियों की जीत का दावा किया. दूसरी ओर, Samajwadi Party ने विभिन्न जिलों में कथित फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग, कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की शिकायतें उठाई हैं.

Samajwadi Party ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मैनपुरी के बेवर और देवी रोड स्थित विभिन्न बूथों पर पहचान पत्रों की जांच किए बिना मतदान कराए जाने का आरोप लगाया. पार्टी ने श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 183 पर भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय और उनके समर्थकों के मतदान केंद्र में प्रवेश कर मतदान प्रभावित करने का आरोप भी लगाया.

सपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर धमकाए जाने, मुरादाबाद-बरेली खंड के बिलारी तहसील स्थित बूथ संख्या 80 पर मतदाता सूची में फर्जी और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के आधार पर मतदान कराए जाने तथा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग और सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगाए. पार्टी ने फतेहपुर के विजयीपुर ब्लॉक में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की की शिकायत की.

सपा ने चुनाव आयोग से इन मामलों की जांच कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भी चुनाव आयोग से शिकायतों का संज्ञान लेने की अपील की. उन्होंने हरदोई, प्रतापगढ़, रायबरेली और सीतापुर में Police पर दबाव बनाने तथा लोगों को थाने बुलाए जाने की शिकायतें मिलने का दावा किया.

Samajwadi Party की प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने मतदान करने के बाद कहा कि लोग सपा के पक्ष में वोट कर रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों के बीच कुछ नाराजगी होने की बात स्वीकार करते हुए दावा किया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह जीत हासिल करेंगी.

भाजपा की ओर से Lucknow उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता के साथ महानगर स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगकर वोट डाला.

उधर, औरैया में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी रहा. जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और Police अधीक्षक अभिषेक भारती ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

–

विकेटी/एसके

Share