अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर तंज, ‘देश लोकतंत्र से चलता है, भीड़तंत्र से नहीं’

रांची, 23 अक्टूबर . Union Minister अन्नपूर्णा देवी ने Friday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि India लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है, भीड़तंत्र से नहीं. उन्होंने विपक्ष के हालिया विरोध-प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के आंदोलनों के जरिए देश की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.
रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश की जनता यह देख और समझ रही है कि विपक्ष किस तरह की राजनीति कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता विदेशी हस्तक्षेप के जरिए देश की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं.
Union Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ रहा है. राहुल गांधी इस विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और अलग-अलग मुद्दों को उठाकर बाधाएं पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं.
अन्नपूर्णा देवी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध-प्रदर्शनों के नाम पर भीड़तंत्र को बढ़ावा देकर लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. दबाव बनाकर या जबरदस्ती करके किसी भी उद्देश्य को हासिल नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी और विपक्ष की ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी.
अन्नपूर्णा देवी ने पड़ोसी देशों में हो रही घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहा है.
उन्होंने कहा कि India एक लोकतांत्रिक देश है और Prime Minister मोदी पर जनता का विश्वास है. Prime Minister ने जनता के सहयोग से विभिन्न संकटों का सामना किया है और समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया है. देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और विरोध-प्रदर्शनों के जरिए इसमें बाधा डालने की कोशिशें सफल नहीं होंगी.
–
डीकेएम/एबीएम


