
New Delhi, 16 सितंबर . पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए कथित टैक्स को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधा है.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रचार किया जा रहा है 2,000 रुपए तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन सवाल ये है कि 2,000 रुपए से ऊपर के डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की जरूरत ही क्यों पड़ी?
उन्होंने कहा कि Narendra Modi जी, अमेरिका के दबाव में देशवासियों और छोटे कारोबारियों पर नए आर्थिक बोझ का रास्ता मत खोलिए. यूपीआई टैक्स वापस लीजिए.
राजा वड़िंग ने एक्स पर Lok Sabha में नेता विपक्ष कांग्रेस राहुल गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कांग्रेस सांसद यूपीआई टैक्स को लेकर भाजपा Government और Prime Minister मोदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी कह रहे हैं कि Prime Minister मोदी ने यह फैसला अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया है. राहुल गांधी ने Prime Minister मोदी से यूपीआई टैक्स वापस लेने की मांग की है.
इससे पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने 2,000 से अधिक के मर्चेंट लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के मामले पर कहा कि यह ऐसा टैक्स है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा. जिस लेन-देन पर पहले कोई टैक्स नहीं लगता था, उस पर अब 2,000 से ज्यादा होने पर टैक्स लगेगा. इससे धीरे-धीरे टैक्स बढ़ाने वाली नीति ही बनेगी, क्योंकि एक बार जब नौकरशाही को इसमें घुसने का मौका मिल जाता है, तो बस कुछ ही समय की बात होती है, जब वे पूरी तरह इसमें शामिल हो जाते हैं और सभी लेन-देन पर टैक्स लगाना शुरू कर देते हैं. आखिरकार, उस लेन-देन और टैक्स का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और कीमतें बढ़ेंगी.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह अमेरिका के सामने पूरी तरह घुटने टेकने जैसा है. यह साफ तौर पर अमेरिका के सामने झुकने का मामला है. वे India के लोगों को सजा दे रहे हैं.
Jharkhand Government में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मैं किसी भी मामले पर तब तक कुछ नहीं बोलता, जब तक मैं उसका अच्छी तरह अध्ययन न कर लूं, उसके नतीजों को न समझ लूं और यह न जान लूं कि उसका कितना असर होगा या नहीं होगा. जब तक मैं पूरी तैयारी न कर लूं, मैं कुछ नहीं बोलूंगा. पहले मुझे तैयारी करने दें, उसके बाद ही मैं बोलूंगा.
–
एमएस/