
New Delhi, 16 सितंबर . BJP MP गुलाम अली खटाना ने यूपीआई शुल्क, ईपीएफ पर केंद्र Government के फैसले, मक्का के पास कथित ड्रोन हमले, भारत-Pakistan नौसैनिक टकराव की खबर और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने यूपीआई को लेकर कांग्रेस की ओर से जताई जा रही आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इससे गरीबों को नुकसान नहीं होगा.
गुलाम अली खटाना ने कहा कि यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाया है. पहले ऐसी सुविधाओं के लिए एटीएम सहित अन्य माध्यमों पर अपेक्षाकृत अधिक खर्च आता था. साइबर अपराधों से सुरक्षा, लेनदेन की निगरानी और सेवाएं उपलब्ध कराने की लागत को देखते हुए बड़े लेनदेन पर मामूली शुल्क लगाए गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर यूपीआई को लेकर लोगों में भय पैदा करने का आरोप लगाया.
ईपीएफ से जुड़े Government के फैसले पर BJP MP ने कहा कि इससे करीब 51 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है. Government ने ईपीएफ की सीमा में संशोधन किया है, जो कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है. Government रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी ध्यान देती है.
मक्का के पास कथित ड्रोन हमले की खबर पर खटाना ने कहा कि पवित्र स्थल के आसपास इस तरह की कोई भी घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि India Government ने ऐसी खबर का खंडन किया है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है.
India और Pakistan की नौसेनाओं के बीच टकराव की खबर को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एक संधि है और ऐसी घटना को वह उसका गंभीर उल्लंघन मानते हैं. उन्होंने दावा किया कि India Government ने Pakistan के शीर्ष राजनयिक को तलब कर इस मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है.
यूसीसी पर उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी के जवाब में खटाना ने कहा कि देश में पहले से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू है और चोरी, डकैती तथा हत्या जैसे अपराधों के लिए समान आपराधिक कानून लागू होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, Samajwadi Party और उमर अब्दुल्ला जैसे नेता यूसीसी को लेकर मुस्लिम समाज में भय पैदा कर रहे हैं. यूसीसी से मुसलमानों को किसी तरह का खतरा नहीं है.
–
पीएसके/डीकेपी