Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

यूक्रेन की हिरासत में बंद भारतीय नागरिक की वापसी के लिए बातचीत जारी: विदेश मंत्रालय

यूक्रेन की हिरासत में बंद भारतीय नागरिक की वापसी के लिए बातचीत जारी: विदेश मंत्रालय

New Delhi, 28 अक्टूबर . India ने यूक्रेन की हिरासत में बंद एक भारतीय नागरिक की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेनी Government के साथ बातचीत जारी रखी है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Wednesday को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि रूस की सेना में अभी भी कार्यरत भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में आयोजित द्वि-साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यूक्रेन में हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक के मामले में यूक्रेनी Government के साथ बातचीत चल रही है. उसकी कुशलक्षेम जानने के लिए कांसुलर मुलाकातें भी की गई हैं.

जायसवाल ने कहा, “यूक्रेन के संबंध में वहां हिरासत में बंद एक भारतीय नागरिक को लेकर यूक्रेनी Government के साथ बातचीत जारी है. हम उसे India वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं. उसकी कुशलक्षेम की जांच के लिए कांसुलर मुलाकातें भी की गई हैं.” उन्होंने कहा कि रूस की सेना में अभी भी कार्यरत भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में उपलब्ध जानकारी पहले साझा की जा चुकी है. उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए India के प्रयास जारी हैं.

इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि Government ने पिछले दो वर्षों में कई बार परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों को आगाह किया है. इसके अलावा, गलत तरीके से भर्ती और अन्य अनियमितताओं में शामिल ट्रैवल एजेंटों तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कार्रवाई भी की है.

इससे पहले 9 अक्टूबर को जायसवाल ने बताया था कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 259 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया गया था. इनमें से 139 लोगों को India Government के प्रयासों से रूसी सेना से मुक्त कराकर स्वदेश वापस लाया जा चुका है. उन्होंने कहा था कि रूस की सेना में अभी भी मौजूद माने जा रहे 69 भारतीय नागरिकों के बारे में रूसी Government के साथ बातचीत जारी है. India उनसे संबंधित जानकारी जुटाने और उनकी वापसी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है.

जायसवाल ने कहा था कि India Government रूस की सेना में शामिल भारतीय नागरिकों की स्थिति और उनके ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है. रूसी नागरिकता हासिल कर चुके भारतीय मूल के लोगों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि Government के पास इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. India के पास केवल भारतीय नागरिकों से संबंधित आंकड़े हैं. रूसी नागरिकता लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी के लिए रूस के दूतावास या मॉस्को स्थित उसके विदेश मंत्रालय से संपर्क करना होगा.

इससे पहले 30 सितंबर को विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों से दूर रहने की सलाह दी थी. मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि इस तरह की भर्ती उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि पिछले दो वर्षों में कई मौकों पर भारतीय नागरिकों को विदेश में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने और अज्ञात व्यक्तियों के नौकरी संबंधी प्रस्तावों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी गई है.

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोग आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद में स्वेच्छा से रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्ताव स्वीकार कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद रहती है कि बाद में India Government से संपर्क कर वे सेना से रिहाई हासिल कर सकेंगे. मंत्रालय ने दोहराया था कि रूसी सेना में शामिल होने का रास्ता खतरनाक है और India Government इसे सख्ती से हतोत्साहित करती है.

–

डीएससी

Share