युवाओं के लिए आउटसोर्स भर्ती में पारदर्शिता, समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा का नया दौर : केशव मौर्य

Lucknow, 2 सितंबर . उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ में उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Wednesday को कहा कि निगम के माध्यम से युवाओं को पारदर्शी भर्ती, समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलेगी. आउटसोर्स कर्मियों को 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, ईपीएफ-ईएसआई और मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

लोक भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ कार्यक्रम में निगम के लोगो का अनावरण, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर 12 आउटसोर्स कर्मियों को डमी चेक भी वितरित किए गए. उपChief Minister मौर्य ने कहा कि निगम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी. आउटसोर्स कर्मियों को समय पर सीधे वेतन भुगतान की गारंटी के साथ ईपीएफ और ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कर्मियों को 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, मातृत्व अवकाश तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूपीसीओसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को सुदृढ़ करते हुए युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी. निगम की स्थापना का उद्देश्य आउटसोर्स श्रमिकों के अधिकारों को विनियमित एवं संरक्षित करना तथा पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

केशव मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है. जब आधी आबादी आर्थिक रूप से सशक्त होगी, तभी देश और प्रदेश विकसित होगा. वर्ष 2047 तक विकसित India और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है. डबल इंजन Government इसी विजन को धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है.

उन्होंने पूर्ववर्ती Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना दिया गया था, जबकि आज प्रदेश देश-विदेश के निवेशकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश स्थल बन चुका है. यह परिवर्तन एक दिन का परिणाम नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, Prime Minister Narendra Modi की दूरदर्शिता और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार किए जा रहे विकास कार्यों का परिणाम है.

उपChief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन Government युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समान अवसर और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ भर्ती और सेवा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा.

विकेटी/पीएम

Leave a Comment