Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘यह सरासर अन्याय है, पुलिस ने हमलावर को दी बेल’, अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले को लेकर भड़के सौगत रॉय

‘यह सरासर अन्याय है, Police ने हमलावर को दी बेल’, अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले को लेकर भड़के सौगत रॉय

कोलकाता, 9 नवंबर . तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने अभिषेक बनर्जी के घर पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और Police पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह सरासर अन्याय है, जिसे सहा नहीं जाएगा. भाजपा के लोगों ने ईंटें फेंकीं, बोतल से मारा, लेकिन Police ने थप्पड़ मारने वाले आरोपी पर जमानती धाराएं लगाईं और तीन तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने रायगंज एनकाउंटर और ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर भी निशाना साधा.

Lok Sabha सांसद सौगत रॉय ने कहा, “यह सरासर अन्याय है. अभिषेक बनर्जी अपने घर में थे. भाजपा के लोगों ने उनके घर पर हमला किया, ईंटें फेंकीं, बोतल से लोगों को मारा. अभिषेक बनर्जी के यहां कुछ लड़के थे, जो उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे. वे नहीं होते तो भाजपा के लोग घर में घुस जाते. इतना अन्याय है, सहा नहीं जाता. जिस आदमी ने Police को थप्पड़ मारा, उसके खिलाफ जमानती धाराएं लगाई गई, उसकी बेल हो गई. तृणमूल कांग्रेस के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. इसकी मैं निंदा करता हूं.”

उन्होंने कहा कि यही तो भाजपा है. एक तरफ वो बोलते हैं कि Police किसी को पटाखा इस्तेमाल करने नहीं देगी, और दूसरी तरफ रानीगंज के विधायक बोलते हैं कि इससे सारे कीड़े-मकोड़े भाग जाएंगे, स्वास्थ्य अच्छा होगा. इसलिए कुछ नहीं हुआ. कल तो हम लोग रात दो-तीन बजे तक सो नहीं पाए, पटाखे फूटते रहे. Police की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया.

रायगंज एनकाउंटर को लेकर Lok Sabha सांसद ने कहा कि यही सुवेंदु अधिकारी की Police नीति है कि एनकाउंटर करके मार दो, विचार मत करो. जिसको फांसी देना है, उसे गोली से उड़ा दो. Police को कोई सजा नहीं होगी. मैं इसकी निंदा करता हूं. यह सरासर गलत है. सुवेंदु अधिकारी योगी आदित्यनाथ के रास्ते पर चल रहे हैं.

कोलकाता में इस साल दीपावली के मौके पर ज्यादा पटाखा छोड़े जाने को लेकर सौगत रॉय ने कहा कि कोलकाता के लोगों के लिए भाजपा और इसकी Government में कोई माया-ममता नहीं है.

रॉय ने ‘दिमागी नक्सल’ से जुड़े बयान पर कहा कि वो लोगों को उकसा रहे हैं कि जो उनके विरोधी हैं, वे सब दिमागी नक्सल हैं, उनको भी मारो. पहले माओवादियों को मारा गया, तब हमने कुछ नहीं कहा क्योंकि माओवादी लोग बहुत हिंसा करते थे, लेकिन Prime Minister तो लोगों को उकसा रहे हैं कि जो Government के विरोधी हैं, उन्हीं को वो दिमागी नक्सल बोलते हैं. यह सरासर गलत है.

–

केके/एबीएम

Share