Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मिशन सफाई : नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर शिकंजा, 8 दिन में 2,349 उल्लंघन पर कार्रवाई

मिशन सफाई : नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक Police का अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर शिकंजा, 8 दिन में 2,349 उल्लंघन पर कार्रवाई

New Delhi, 10 नवंबर . भीड़भाड़-मुक्त सड़कों और सुरक्षित यात्रा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक Police ने 1 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक ‘मिशन सफाई’ के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया. इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण, गलत पार्किंग और अन्य यातायात बाधाओं को निशाना बनाया गया.

यह विशेष अभियान डीसीपी ट्रैफिक, नॉर्दर्न रेंज, डॉ. सचिन कुमार सिंघल, आईपीएस के निर्देश पर चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य खासकर त्योहारी सीजन के दौरान बिना रुकावट यातायात आवाजाही सुनिश्चित करना था.

यातायात बाधाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रैफिक Police की टीमों ने अवैध रूप से खड़े वाहनों, अनधिकृत सड़क किनारे विक्रेताओं और अन्य अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की, जो यात्रियों और पैदल चलने वालों को परेशान करते हैं.

1 से 8 नवंबर के बीच गलत पार्किंग के लिए 1,772 चालान जारी किए गए, बाधा वाली जगहों से 272 ई-रिक्शा हटाए गए, अतिक्रमण वाले इलाकों से 238 रेहड़ी/पटरी हटाई गईं और गलत पार्किंग के लिए 67 वाहन टो किए गए. इस तरह कुल 2,349 उल्लंघनों/बाधाओं पर कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई नॉर्दर्न रेंज में मिशन सफाई के तहत की गई, जिससे सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया. कुल मिलाकर इन 8 दिनों में 2,349 उल्लंघनों/बाधाओं पर कार्रवाई की गई.

इन ठोस प्रयासों का उद्देश्य सार्वजनिक सड़कों को वापस हासिल करना, पैदल चलने वालों के लिए बिना रुकावट रास्ता सुनिश्चित करना, यातायात की भीड़ को कम करना और सड़क अनुशासन को मजबूत करना है.

नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक Police ने दोहराया कि सड़कें चलने के लिए हैं, अतिक्रमण या अनधिकृत पार्किंग के लिए नहीं. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सार्वजनिक सड़कों को सभी के लिए सुलभ बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार तेज गति से जारी रहेंगे.

–

वीकेयू/एबीएम

Share