
Lucknow, 8 सितंबर . इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज करने, सहारनपुर मस्जिद मामले समेत कई मामलों पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने से बातचीत की है.
से बातचीत करते हुए तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज होने को लेकर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि ‘तन से सर जुटा’ करना, यह एक ऐसी धमकी, इरादा और घोषणा है, जो इंसान की जिंदगी को खत्म करने का संदेश देती है. अगर इस धमकी को देने वाले अपराधी की जमानत याचिका को उच्च न्यायालय की ओर से खारिज की गई है, तो साफ संदेश है अपराधी और उसकी प्रवृत्ति को न्यायालय भी स्वीकार नहीं करता, मतलब अपराध जघन्य है.
सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर नरेंद्र कश्यप ने कहा, “कानून की प्रक्रिया को अपनाने के बाद किसी अवैध इमारत या स्थान को ध्वत करने पर तो कई सवाल खड़ा नहीं होना चाहिए. पुरातत्व विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी जा रही है कि वहां पर कुआं था. यानी कुएं के ऊपर मस्जिद बनाई गई. अगर किसी मस्जिद के लिए जमीन आरक्षित नहीं थी, तो उसको गिराया जाना वाजिफ बात है. इकरा हसन या किसी और को कानून और संविधान से बड़ा नहीं होना चाहिए. योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली Government में कानून अपना काम करेगा.”
देश का सबसे साफ हवा वाला शहर Lucknow के बनने पर उन्होंने कहा, “यह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का Lok Sabha क्षेत्र है और अटल बिहारी वाजपेयी का Lok Sabha क्षेत्र रहा है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government में Lucknow को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन पर आने का अवसर मिलना, इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में हमारी Government ने विकास के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान दिया गया है.
संभल में 50 करोड़ रुपए की प्रापर्टी पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से चेतावनी देने पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “पूरे यूपी में संभल ही नहीं, काशी, अयोध्या और चाहे प्रयागराज की बात हो. बहुत सारे लोगों की ओर से मंदिरों की जमीन, कुओं और हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर कब्जे किए गए हैं. जनता ने सीएम योगी और भाजपा की Government बनाई तो ये परतें खुल रही हैं. अगर भाजपा की Government न बनी होती तो कभी भी इन चीजों का पता ही न चलता. जिसके भी अवैध कब्जे हैं, उनको हटना पड़ेगा.”
–
एसडी/पीएम