मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, चार मोबाइल और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद

नोएडा, 18 सितंबर . नोएडा के सेक्टर-113 थाने की Police ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से स्नैचिंग और चोरी के चार मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल की गई केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police के अनुसार, आरोपी की बाइक पर दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत उर्फ प्रिंस पुत्र विनोद, उम्र 23 वर्ष, के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 Police टीम ने 17 सितंबर 2026 को एफएनजी कट के पास चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान आरोपी पुनीत उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से थाना सेक्टर-113 में दर्ज मुकदमा दर्ज एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पूछताछ और तलाशी के दौरान Police को तीन अन्य मोबाइल फोन भी मिले, जिन्हें आरोपी ने राह चलते लोगों से चोरी या स्नैचिंग किए जाने की बात सामने आई. Police ने आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है. इसके अलावा, मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में इस्तेमाल की जा रही केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी Police ने कब्जे में ले ली. बाइक के साथ दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद होने के बाद Police इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था या नहीं.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और लूट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं. इनमें थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर में वर्ष 2021 में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा वर्ष 2024 में थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद में लूट और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हुए थे.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में भी मुकदमा दर्ज हैं. इसके अलावा थाना सेक्टर-113 नोएडा में एक मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी का वर्तमान पता सी-2, गली नंबर-16, हर्ष विहार, थाना हर्ष विहार, दिल्ली-93 बताया गया है. Police के अनुसार उसका स्थायी पता ग्राम नीमका, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर है. आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष है.

Police अब बरामद किए गए चारों मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनमें से कितने फोन किन-किन घटनाओं से संबंधित हैं. साथ ही फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल के इस्तेमाल और आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment