
New Delhi, 8 सितंबर . मोजाम्बिक के परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स मंत्री जाओ जॉर्ज मातलोम्बे ने Wednesday को दिल्ली मेट्रो का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.
डीएमआरसी अकादमी में जाओ जॉर्ज मातलोम्बे के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा था, जिसका स्वागत डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और डीएमआईएल के सीईओ संजय जमुआर ने किया. अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली मेट्रो द्वारा संचालित प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी.
दौरे के दौरान मोजाम्बिक के प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरसी और डीएमआईएल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी तथा अकादमी की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया. इनमें एक्सटेंडेड रियलिटी लैब, मेट्रो सिग्नलिंग मॉडल रूम, बोगी ब्रेक्स न्यूमैटिक सिम्युलेटर और आरएस-2 ड्राइविंग सिम्युलेटर शामिल हैं.
प्रतिनिधिमंडल ने Supreme Court मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो संग्रहालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी गई.
दिल्ली दौरे के दौरान मोजाम्बिक के मंत्री जाओ जॉर्ज मातलोम्बे ने केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर से भी मुलाकात की.
बैठक में India और मोजाम्बिक के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने बंदरगाह विकास, शिपिंग एवं लॉजिस्टिक्स, तटीय नौवहन, नाविकों के प्रशिक्षण, जहाज निर्माण एवं मरम्मत, एलएनजी और हरित ईंधन बंकरिंग, समुद्री संपर्क और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया.
इसके अलावा, हाइड्रोग्राफी, समुद्री लॉजिस्टिक्स, खोज एवं बचाव अभियान, सुरक्षित नौवहन और तेल रिसाव नियंत्रण के क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने सुरक्षित, जुड़ा हुआ और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई.
मोजाम्बिक के परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स मंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भी मुलाकात की.
राममोहन नायडू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक और सार्थक वार्ता हुई. बैठक में मोजाम्बिक में भारतीय निवेश और कारोबारी गतिविधियों की बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए हवाई संपर्क मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई.
उन्होंने कहा कि India हमेशा मोजाम्बिक के साथ मित्रता के संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर रहा है और भविष्य में विमानन क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच संवाद जारी रहेगा.
India और मोजाम्बिक के बीच हुई ये उच्चस्तरीय बैठकें परिवहन, लॉजिस्टिक्स, समुद्री और विमानन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.
–
एएमटी/डीकेपी