
Mumbai , 8 अक्टूबर . पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने Bollywood के दिग्गज और मशहूर Actor नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने पाटेकर के निधन को फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति बताया.
से बात करते हुए केदार जाधव ने कहा, “यह बहुत ही दुखद है. मैं 15 दिन पहले ही उनसे पहली बार उनके फार्म हाउस पर गणेश उत्सव के दौरान मिला था. मुझे पता नहीं था कि वह पहली मुलाकात आखिरी मुलाकात हो जाएगी. वह एक दबंग कलाकार और इंसान थे.”
जाधव ने कहा, “मैंने बचपन से उनकी फिल्में देखी हैं, उनका अभिनय देखा है. उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फैंस की बड़ी संख्या अर्जित की है. मैं जब उनसे मिला, तो वह ठीक वैसे ही थे जैसे पर्दे पर नजर आते थे. वह बहुत बड़े कलाकार थे. यह मैं एक फैन के नाते बोल रहा हूं.”
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “वह अपना ज्यादातर समय पुणे में बिताते थे. पिछले 2-3 महीनों के दौरान अपने दोस्तों के साथ मैंने वेलकम के उनके कई कॉमेडी दृश्य देखे. इसके बाद मुझे लगा कि मैं भी पुणे से हूं और वे भी पुणे में रहते हैं, इसलिए मुझे उनसे मिलना चाहिए. मैंने उनका नंबर अरेंज किया और उन्हें मैसेज किया कि मैं उनसे मिलना चाहता हूं. आधे घंटे के अंदर उनका कॉल आ गया. उन्होंने अगले दिन मुझे मिलने को बुलाया. मैं 24 सितंबर को उनसे मिला था. मैं उनसे फिर मिलना चाहता था. लेकिन, ऐसा नहीं हो सका.”
जाधव ने कहा, “हम सभी सोचते हैं कि हमारे पास बहुत समय है, लेकिन कब, क्या हो जाए, कुछ पता नहीं. मैं आज सुबह जब पुणे से Mumbai के लिए गाड़ी से निकला, तो मुझे उनके निधन की जानकारी मिली. यह बहुत दुखद है. उनका निधन फिल्म उद्योग और Maharashtra के लिए, क्योंकि वे मराठी थे, बहुत बड़ा नुकसान है. उनके परिवार को ईश्वर यह दुख सहने की शक्ति दे.”
नाना पाटेकर का निधन Thursday की सुबह गोवा में हो गया. पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ. मेडिकल टीम उनके इलाज के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे. इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को Maharashtra के रायगढ़ जिले के मुरुड में हुआ था. उनका वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर था. पद्मश्री से सम्मानित Actor रंगमंच के रास्ते से सिनेमा में आए थे. 1978 से 2026 तक एक सशक्त Actor के रूप में सक्रिय रहे नाना पाटेकर के करियर की प्रमुख फिल्मों में सलाम बॉम्बे, परिंदा, तिरंगा, क्रांतिवीर, वजूद, अंकुश, खामोशी, शक्ति, राजनीति, वेलकम का नाम लिया जाता है. वह मराठी फिल्मों में भी सक्रिय रहे. नटसम्राट उनकी बेहद प्रशंसित और सफल मराठी फिल्म रही है. नाना पाटेकर को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
–
पीएके