इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

Mumbai , 11 अक्टूबर . Bollywood Actor इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ Police ने First Information Report दर्ज की है. यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था.

Police ने प्रदर्शन के दौरान Mumbai में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे.

Mumbai Police के मुताबिक, इस मामले में दक्षिण Mumbai के गामदेवी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है. Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3), और 189(5) के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएं आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़े मामलों में लगाई जाती हैं. इस मामले में Policeकर्मी खुद शिकायतकर्ता बने हैं.

Saturday को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने social media पर Police वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.’

उनकी इस पोस्ट ने social media पर लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इमरान Policeकर्मियों से ‘जय हिंद’ कहते सुनाई दिए.

एक अन्य वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत को लेकर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ”मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहाँ क्यों लाया गया है. उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा.” इमरान ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को Police वैन में करीब दो घंटे तक घुमाया गया.

Police वैन में बैठने से पहले इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा, ”मेरी कोई मांग नहीं है. मेरी ऐसी कोई हैसियत नहीं है कि मैं लोगों से कुछ मांगूं. मैं किसी संगठन का हिस्सा भी नहीं हूं, इसलिए किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं.”

इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान को भी अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था. दोनों ने भी social media पर Police वैन के अंदर से लगातार अपडेट साझा किए.

बता दें कि यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है. प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्ति जताई.

–

पीके/पीएम

Leave a Comment