‘मैं उन्हें बांग्लादेश भेज दूंगा, वहां चुनाव जीतते रहो’, बिहार के पूर्णिया से मुख्यमंत्री सरमा का करारा तंज

New Delhi, 4 नवंबर . बिहार के पूर्णिया में भाजपा ने Wednesday को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने हिस्सा लिया. उनके साथ बिहार Government के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और रत्नेश सदा, कई भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इतनी तेज गर्मी के बावजूद आप सभी यहां मौजूद हैं. हम भी एक साथ जुलूस में हिस्सा लेंगे और आप यहां आए, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”
सीएम सरमा ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोप पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, “हमारे देश में राहुल गांधी ने एक नया तर्क शुरू किया कि देश में ‘वोट चोरी’ हो रही है. मैं सुनता रहा, सुनता रहा, लेकिन मेरा मानना है कि देश में चोरी तो जरूर हो रही है, लेकिन वह ‘वोट चोरी’ नहीं है. जो हो रहा है, वह दिल की चोरी है, दिल की चोरी हो रही है.”
सीएम सरमा ने कहा, “अब राहुल गांधी रो रहे हैं. बाबर का नाम हटा दिया, औरंगजेब का नाम हटा दिया, अब मैं चुनाव कैसे जीतूंगा? अरे, चिंता मत कीजिए राहुल जी. सीएम सम्राट चौधरी, सीएम सुवेंदु अधिकारी और मैं मिलकर आपको बांग्लादेश में पैराशूट से उतार देंगे और आप वहां जरूर चुनाव जीत जाएंगे. आप बिहार में नहीं जीत सकते. क्या राहुल गांधी जीत सकते हैं? क्या राहुल गांधी जीतेंगे? क्या वे बंगाल में जीतेंगे? क्या वे असम में जीतेंगे? लेकिन बेचारे को कहीं तो जीतना है ना? इसलिए हम उन्हें कहां भेजेंगे? इन लोगों को कहां भेजेंगे? मैं उन्हें बांग्लादेश भेज दूंगा. वहां चुनाव जीतते रहो, हमारी दुआएं और आशीर्वाद आपके साथ हैं.”
राहुल गांधी के गुलाब वाले वीडियो पर भी सीएम सरमा ने तंज कसा. पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने कहा, “गुलाब वैलेंटाइन डे पर दिए जाते हैं. क्या कोई दीपावली पर गुलाब देता है? राहुल गांधी को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है. हमारे India की संस्कृति क्या है? उनके पास दिमाग ही नहीं है, उन्हें अपना दिमाग खोलना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “Tuesday को राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें गुलाब पकड़े हुए Prime Minister को हैप्पी दीपावली कह रहे थे. राहुल गांधी, गुलाब वैलेंटाइन डे पर दिए जाते हैं, दीपावली पर नहीं. खैर, आपको ये बातें शायद नहीं पता होंगी. मैं आपसे कुछ पूछना चाहता हूं. क्या आपको पता है कि आप विपक्ष के नेता हैं? अगर आप विपक्ष के नेता हैं और इस पद को स्वीकार करते हैं, तो Prime Minister के साथ आपकी बहस कहां होनी चाहिए? सड़कों पर, किसी गली में या संसद में?”
उन्होंने कहा, “आप सड़क पर लोगों को क्यों बुलाना चाहते हैं, यह बांग्लादेश नहीं है. यह नेपाल नहीं है, आप दुनिया भर के देशों में क्यों जाते हैं. विदेश के साथ संपर्क किसका है. राहुल गांधी लोगों को गुमराह मत कीजिए. मेरी आपके लिए सलाह है, आप संसद में जरूर बहस कीजिए. शांति से चर्चा कीजिए, हल्ला मत कीजिए. लोगों को चर्चा सुनने दीजिए. आप चर्चा चाहते हैं, सड़क पर, लेकिन हम चर्चा चाहते हैं, संसद में.”
सीएम सरमा ने निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग वोट चोरी की बात करते हैं, उन्हें आकर हमसे ट्रेनिंग लेनी चाहिए. जब आप चुनाव हार जाते हैं, तो रोना और शिकायत करना ठीक नहीं है. चुनाव जीतने के लिए काम कीजिए, लोगों का दिल जीतने के लिए काम कीजिए, तो आप चुनाव जीत जाएंगे. एसआईआर के खिलाफ हंगामा करने से आपको कभी चुनाव जीतने में मदद नहीं मिलेगी.”
–
वीकेयू/एबीएम


