Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘देश में तथाकथित युवराज नहीं, नरेंद्र मोदी ही करेंगे राज’, नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला

‘देश में तथाकथित युवराज नहीं, Narendra Modi ही करेंगे राज’, नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला

गोरखपुर, 4 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि राहुल गांधी जैसे कितने ही तथाकथित युवराज आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन इस देश की मिट्टी पर राज देश का पुत्र Narendra Modi ही करेगा.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi को देश की 140 करोड़ जनता का भरोसा और विश्वास हासिल है. उन्होंने अपने कार्यों और पुरुषार्थ से यह विश्वास अर्जित किया है. नितिन नवीन Wednesday को गोरखपुर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत तमाम नेता भी मंच पर मौजूद रहे.

नितिन नवीन ने कहा कि इसी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किया था. अदालत ने चुनाव में निर्वाचन आयोग और Governmentी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने संविधान संशोधन के जरिए अदालत के उस फैसले को बदलने का काम किया.

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश की जनता को भरमाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन यह नया India है और नई सोच का India है. यह Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. देश के 140 करोड़ लोग Narendra Modi को अपना प्रधान सेवक और चौकीदार मानते हैं. जनता को विश्वास है कि उनके घर, परिवार और देश की रक्षा केवल Narendra Modi ही कर सकते हैं.

उन्होंने पदयात्रा को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की भागीदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि देशभर में भाजपा की ये यात्राएं हो रही हैं और जनता भी लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रही है. इससे विपक्षी दलों के नेताओं के हाथ-पैर फूल रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और Chief Minister ने हजारों समर्थकों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर तक पदयात्रा कर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया. पदयात्रा मार्ग पर बनाए गए 18 स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया.

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Wednesday सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदयात्रा निकाली गई.

–

विकेटी/एसके

Share