‘मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं’, बिहार छात्र आंदोलन के घायलों से मिले राहुल गांधी

New Delhi, 3 सितंबर . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने Thursday को बिहार छात्र आंदोलन में घायल हुए युवाओं से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने युवाओं के साथ खड़े रहने और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वसन भी दिया.

राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिला, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज उठाने पर भयंकर Police बर्बरता झेली.

उन्होंने कहा कि Police की लाठियों, एके-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया. सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर एके-47 से गोली मारकर तोड़ दिया, साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी.

राहुल गांधी ने कहा कि ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे. ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की क्या जरूरत थी? और इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर Government बच नहीं सकती. यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार Government कुछ भी कर ले, मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं. इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं. भाजपा याद रखे, युवाओं की आवाज दबाने वाली हर सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ता है. वह दिन अब दूर नहीं है.

वहीं, बिहार कांग्रेस ने social media पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मुलाकात की, जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज उठाई और Police की बर्बरता झेली. छात्रों की पीड़ा सुनी, उनके संघर्ष को समझा और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया. बिहार के युवाओं की आवाज अब दबेगी नहीं. न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी.

एमएस/

Leave a Comment