
New Delhi, 17 सितंबर . इटली की Prime Minister जियोर्जिया मेलोनी ने India के पीएम Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में Prime Minister के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Prime Minister को ‘मित्र’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने लिखा, “मैं ‘अपने मित्र’ पीएम Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं.”
उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा संपन्न और सफल बने रहने की कामना करते हुए उन्होंने India और इटली के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत करते रहने की भी बात कही.
Prime Minister मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देश अपनी शुभकामनाएं social media के माध्यम से पहुंचा रहे हैं.
रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने India के Prime Minister Narendra Modi को खास संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी. इसमें उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया.
क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है. पीएम को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, “आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं. India और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है.”
रूसी President ने हाल ही में दिल्ली में हुई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर) के लिए India का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने Narendra Modi के साथ बैठक की थी. इसका जिक्र भी संदेश में है. India में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा,” पिछले सप्ताह New Delhi की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं.”
वहीं इजरायली President ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि आपके कौशल ने India को दुनिया के दमदार देश के तौर पर स्थापित कर दिया है.
–
केआर/