‘मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं’, 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई

Mumbai , 11 अक्टूबर . मेगास्टार चिरंजीवी ने Bollywood के दिग्गज Actor अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी. चिरंजीवी ने अमिताभ को अपना ‘सबसे प्रिय गुरु जी’ बताते हुए सिनेमा के प्रति उनके प्यार और अपने काम के प्रति समर्पण की तारीफ की. उन्होंने social media पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अमिताभ की उपलब्धियां ही नहीं बल्कि उनका सरल स्वभाव भी उन्हें खास बनाता है.

चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों दिग्गज Actor एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों के बीच का सम्मान साफ दिखाई दे रहा है. चिरंजीवी ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ”मेरे सबसे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. सिनेमा के प्रति आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”आपकी बड़ी उपलब्धियों से बढ़कर आपका अपनापन और विनम्रता आपको खास बनाती है. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और ऐसे कई यादगार सालों की कामना करता हूं, जिनमें आप वही करते रहें, जिससे आपको लगाव है. पूरे प्यार और सम्मान के साथ, सर.”

बता दें कि अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने social media पर उन्हें बधाई दी. वहीं, उनके फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन’ ट्रेंड कर रहा है.

चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की बात करें, तो दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है. साल 2019 में चिरंजीवी और अमिताभ ने ऐतिहासिक फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में साथ में काम किया था. इस फिल्म में अमिताभ ने गोसाई वेंकन्ना का किरदार निभाया था, जो चिरंजीवी के किरदार के गुरु थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, चिरंजीवी अमिताभ बच्चन से इस रोल के बारे में बात करने से थोड़ा झिझक रहे थे. ऐसे में उन्होंने जया बच्चन की मदद ली और उनके जरिए अमिताभ तक अपनी बात पहुंचाई. अमिताभ ने बिना देर किए फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी.

–

पीके/पीएम

Leave a Comment