मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मेरठ, 27 अगस्त . मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में देर रात Police और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में मोबाइल चोर गैंग ‘शरद गोस्वामी गिरोह’ का सक्रिय सदस्य और Rajasthan Police का 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया. Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ मोहमकपुर पुलिया के पास रेलवे लाइन किनारे हुई. Police रात में गश्त कर रही थी, तभी रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में छिपा एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की नियत से Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी. इसके बाद Police ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपी की पहचान अनस पुत्र चुन्नन कुरैशी निवासी मकबरा डिग्गी, थाना रेलवे रोड, मेरठ के रूप में हुई है. उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं.

Police के मुताबिक, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों में शामिल रहा है. वह लूटे और छीने गए मोबाइल फोन को बांग्लादेश और नेपाल में बेचने के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था. आरोपी Rajasthan के jaipur में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और Rajasthan Police ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. इसके अलावा मेरठ के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ चोरी, लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं.

इस पूरे मामले पर ब्रह्मपुरी सीओ राम प्रकाश ने बताया, “टीपीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत Police द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मोहमकपुर पुलिया रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छुपा हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया. शक होने पर Police द्वारा उसे टोका गया तो उसने जान से मारने की नियत से Police पर फायर कर दिया. आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी है. घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.”

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment