Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

मेरठ पुलिस की कार्रवाई, पेपर लीक मामले में 20 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मेरठ Police की कार्रवाई, पेपर लीक मामले में 20 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Lucknow, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश की मेरठ Police ने Monday को प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए Police ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

आरोप है कि मोनू देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर और अन्य तरीकों से सेंधमारी करता था. आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं.

मोनू की गिरफ्तारी थाना सिविल लाइन Police और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई है. Police के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. अब Police आरोपी से पूछताछ कर उसके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

इस मामले को लेकर बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी मेरठ ने जानकारी दी कि Monday को जनपद मेरठ की थाना सिविल लाइन Police और स्वाट टीम को एक अच्छी सफलता मिली है. Police ने मोनू उर्फ प्रशांत कुमार नाम के एक 20 हजार रुपए के वांछित इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटना में शामिल था.

आरोपी वर्ष 2023 में पेपर लीक करने और सॉल्वर गैंग के एक संगठित अपराधी के रूप में वांछित था. यह 20 हजार रुपए का इनामी अपराधी था. Police टीम ने इसे गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच एवं विधिवत कार्रवाई में जुटी है. वहीं, एसएसपी मेरठ ने Police टीम की ओर से की गई इस कार्रवाई की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम में शामिल सभी को सम्मानित भी किया जाएगा.

–

डीके/डीकेपी

Share