
Mumbai , 11 अक्टूबर . एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों ‘पति पत्नी और पंगा’ के दूसरे सीजन में होस्ट के तौर पर वापसी कर रही हैं. पहले सीजन में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ होस्टिंग करने का उनका अनुभव काफी मजेदार रहा था. को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने कहा कि मुनव्वर का ह्यूमर इतना अच्छा है कि कई बार वह उनकी बातें सुनने में खो जाती हैं और हंसने लगती हैं. ऐसे में उन्हें याद ही नहीं रहता कि उन्हें शो होस्ट भी करना है.
से बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने मुनव्वर फारूकी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा, ”’पति पत्नी और पंगा’ के पहले सीजन में मैं पहली बार मुनव्वर के साथ होस्टिंग कर रही थी. वह बहुत अच्छे इंसान हैं और एक स्टैंड-अप कॉमेडियन भी हैं. कई बार मैं भूल जाती हूं कि मुझे शो होस्ट करना है क्योंकि मुझे उनकी बातें सुनने में बहुत मजा आता है और मैं हंसने लगती हूं. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि दूसरे सीजन के लिए मैंने थोड़ी ज्यादा तैयारी की है.”
सोनाली ने कहा, ”पहले सीजन में मैं शो के माहौल और होस्टिंग के तरीके को समझने की कोशिश कर रही थीं. अब मुझे शो के साथ ज्यादा सहज महसूस होता है और मैं दूसरे सीजन को पहले से ज्यादा एंजॉय कर रही हूं. पहले सीजन में मैं अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं जबकि इस बार मुझे काम करने में और मजा आ रहा है.”
‘पति पत्नी और पंगा’ के कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए सोनाली ने इसे India का ओरिजिनल शो बताया. उन्होंने कहा, ”यह India का अपना शो है और इसका कॉन्सेप्ट भी यहीं का है. मुझे लगता है कि ‘पति पत्नी और पंगा’ शादियों का जश्न मनाता है. भारतीय शादियां दुनिया की दूसरी शादियों से काफी अलग होती हैं. इनमें सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि कई तरह के इमोशंस, मस्ती और मजेदार पल भी होते हैं. शो इन्हीं पहलुओं को सामने लाता है.”
उन्होंने कहा, ”भारतीय शादियों में ड्रामा, प्यार, लड़ाई, गुस्सा, जश्न, खाना-पीना, डांस और गाने जैसी कई चीजें शामिल होती हैं. इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे की खिंचाई और मजाक भी चलता रहता है. कभी लड़कियां लड़कों को छेड़ती हैं, तो कभी लड़के लड़कियों की टांग खींचते हैं. यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों में मस्ती और अपनापन लाती हैं. मेरा मानना है कि शो में इन सभी भावनाओं और रिश्तों की झलक देखने को मिलती है.”
सोनाली ने पहले सीजन के रिस्पॉन्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ”जब हम पहले सीजन पर काम कर रहे थे, तब मुझे नहीं पता था कि दर्शकों को यह पसंद आएगा या नहीं लेकिन दर्शकों ने हमें इतना प्यार दिया कि हम दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि इस बार हम सभी और ज्यादा एंजॉय करेंगे और दर्शकों को भी यह सीजन पहले से ज्यादा पसंद आएगा.”
‘पति पत्नी और पंगा’ के दूसरे सीजन में राहुल वैद्य और दिशा परमार, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी के साथ अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी नजर आ रहे हैं. यह शो 10 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर हुआ.
–
पीके/पीएम