मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई हो, सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं: अबू आजमी

Mumbai , 24 सितंबर . Samajwadi Party के Maharashtra अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना, आईआईटी बॉम्बे के छात्र के आत्महत्या मामले, अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा और इंडिया गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी.

चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अबू आजमी ने कहा कि वह केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि उन्हें तुरंत निलंबित कर जेल भेजे जाने की मांग करते हैं. चुनाव आयोग ने पिछले चुनावों में एक पार्टी के एजेंट की तरह काम किया और इससे लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचा है. वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे गए, एसआईआर के जरिए लोगों को परेशान किया गया और मशीनों में गड़बड़ी की गई. यह लोकतंत्र के लिए बड़ा कलंक है और दुनिया में देश की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं. Supreme Court इस मामले में आदेश देगा और जनता भी इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी.

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना पर अबू आजमी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि वह प्रभावित परिवारों के प्रति पूरी सहानुभूति रखते हैं और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हैं. आजमी ने Chief Minister से घटना की जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसे में किसकी गलती थी. साथ ही, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की.

आईआईटी बॉम्बे के छात्र के आत्महत्या मामले पर आजमी ने सामाजिक बराबरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज में बराबरी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो धर्म के नाम पर लोगों के साथ अन्याय करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा पर अबू आजमी ने कहा कि यह यात्रा केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में उन लोगों के लिए संदेश है जो धर्मनिरपेक्षता और संविधान को बचाने की बात करते हैं. राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी इस यात्रा को समर्थन मिल रहा है. आजमी ने अखिलेश यादव की रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा करते हुए कहा कि जनता उनके साथ है. उन्होंने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि वे आगे बढ़ें, क्योंकि जनता उनका इंतजार कर रही है.

राहुल गांधी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान पर अबू आजमी ने कहा कि इस तरह के बयान गठबंधन के बीच दरार पैदा कर सकते हैं. अखिलेश यादव की कोशिश है कि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा न हो और सभी साथ मिलकर आगे बढ़ें. गठबंधन के नेताओं को इस तरह के बयान देने से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं से बात करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनके बयान से गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा.

यूपी चुनाव को लेकर इमरान मसूद के हालिया बयान पर आजमी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के वोटिंग पैटर्न को देखने से स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है. अखिलेश यादव बड़े दिल वाले नेता हैं और उनकी सोच यह है कि केवल किसी एक पार्टी के बड़े होने से ज्यादा महत्वपूर्ण देश का बड़ा होना है. सभी को साथ मिलकर रहना चाहिए और नेताओं को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए.

अखिलेश यादव की तस्वीर वाले पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल पर अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव हनुमान और भगवान के भक्त हैं. उन्होंने कहा कि उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है और भगवान की दुआ उनके साथ है.

–

पीएसके

Leave a Comment