एनआईएम के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, सीएम धामी ने पर्वतारोहियों को सराहा

देहरादून/उत्तरकाशी, 24 सितंबर . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आवास पर Thursday को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी द्वारा वर्ष 2026 में संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर Chief Minister ने एनआईएम तथा जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस), पहलगाम के संयुक्त अभियान सहित सभी अभियान दलों को सफल आरोहण के लिए बधाई देते हुए कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में पर्वतारोहियों द्वारा प्रदर्शित साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना प्रेरणादायी है.

समारोह में दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर), अर्जेंटीना पर सफल आरोहण करने वाले संयुक्त एनआईएम-जेआईएम एंड डब्ल्यूएस अभियान की विशेष चर्चा रही.

अभियान का नेतृत्व कर्नल हेम चंद्र सिंह, प्रधानाचार्य जेआईएम एंड डब्ल्यूएस एवं तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य एनआईएम ने किया था. अभियान दल ने 22 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर तिरंगा फहराया.

संयुक्त अभियान दल में कर्नल हेम चंद्र सिंह (लीडर), कैप्टन जी. संतोष कुमार (डिप्टी लीडर), दीप बहादुर साही, विनोद गुसाईं, नायब सूबेदार भूपिंदर सिंह तथा हवलदार रमेश कुमार शामिल थे. इस अभियान का फ्लैग-ऑफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने New Delhi स्थित साउथ ब्लॉक से किया था.

इसके अलावा, एनआईएम के नुन-कुन अभियान-2026 ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की. अभियान का नेतृत्व एनआईएम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित ने किया. दल ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माउंट कुन (7,077 मीटर) पर सफल आरोहण किया. इसके बाद 26 अगस्त को माउंट डेल्टा-41 (5,908 मीटर) तथा 31 अगस्त को माउंट नुन (7,135 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक ही अभियान में तीन प्रमुख चोटियों को फतह करने की उपलब्धि हासिल की.

नुन-कुन अभियान दल में कर्नल एसएस राजपुरोहित (लीडर), कैप्टन जी. संतोष कुमार (डिप्टी लीडर), सूबेदार गुरमिंदर सिंह, सिपाही तबोंग टागा, सौरव सिंह, रविंद्र रावत, सूर्य रावत, अंशुल गल्टा, क्रितिक कैथ, सुमित नेगी, रॉबिन पंवार तथा गाइड रमेश शामिल रहे.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान देश में पर्वतारोहण, साहसिक खेलों, युवा विकास तथा उच्च हिमालयी प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि माउंट एकांकागुआ तथा नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों सहित इन चार अभियानों की सफलता संस्थान की उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षमता और पर्वतारोहियों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

सीएम धामी ने सभी अभियान सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धियां उत्तराखंड और देश के युवाओं को पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करेंगी. फ्लैग-इन समारोह एनआईएम, जेआईएम एंड डब्ल्यूएस तथा देश के पर्वतारोहण जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया.

–

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment