
हैदराबाद, 15 सितंबर . तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी की प्रिंस रहीम आगा खान (आगा खान पांचवा) के साथ बैठक ताज फलकनुमा पैलेस में संपन्न हुई. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.
बैठक में Chief Minister रेवंत रेड्डी ने कहा कि हम आगा खान फाउंडेशन का बहुत सम्मान करते हैं. आगा खान फाउंडेशन हमारी विरासत को संजोने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
उन्होंने कहा कि आगा खान फाउंडेशन के सहयोग से हमने हाल ही में अपनी विधान परिषद की इमारत का जीर्णोद्धार किया है. फाउंडेशन ने कुतुब शाही मकबरों को भी पुनर्स्थापित किया है.
Chief Minister ने बताया कि हम मूसी नदी के पुनरुद्धार के लिए योजनाएं तैयार कर रहे हैं. हम मूसी नदी बेसिन में स्थित सिटी कॉलेज और उस्मानिया अस्पताल की इमारतों के जीर्णोद्धार में आगा खान फाउंडेशन का सहयोग चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि हम गोशामहल में उस्मानिया अस्पताल के लिए नई इमारत बना रहे हैं. हम मौजूदा उस्मानिया अस्पताल की इमारत को एक हेरिटेज संपत्ति के रूप में विकसित करना चाहते हैं. हम मूसी नदी को नाइट इकोनॉमी के लिए विकसित करेंगे.
Chief Minister रेवंत रेड्डी ने प्रिंस रहीम आगा खान को ग्लोबल समिट में जरूर आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि हम 7, 8, 9 दिसंबर को फ्यूचर सिटी में तेलंगाना ग्लोबल समिट का आयोजन कर रहे हैं. इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
हम 2047 तक देश की जीडीपी में तेलंगाना की हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं. फ्यूचर सिटी के बारे में जानकारी देते हुए Chief Minister ने कहा कि हम 30,000 एकड़ में फ्यूचर सिटी बना रहे हैं. फ्यूचर सिटी एक नेट-जीरो सिटी होने जा रही है. हम फ्यूचर सिटी को एयरपोर्ट से 20 मिनट की दूरी पर बना रहे हैं.
सिंगापुर की एक कंपनी फ्यूचर सिटी का मास्टर प्लान तैयार कर रही है. हम फ्यूचर सिटी में 15,000 एकड़ में ग्रीन जोन स्थापित कर रहे हैं. अमेजन जैसी कंपनियों ने पहले ही फ्यूचर सिटी में अपना परिचालन शुरू कर दिया है.
–
वीकेयू/पीएम