मुख्यमंत्री मोहन यादव दीपावली से एक दिन पहले राम के धाम पहुंचे

Bhopal , 7 नवंबर . Madhya Pradesh की दो धार्मिक नगरी ओरछा और चित्रकूट धाम से भगवान श्री राम का गहरा नाता है. ओरछा बुंदेलखंड की अयोध्या है. जहां भगवान राम को राजा माना जाता है, वहीं चित्रकूट में वनवास के दौरान राम ने बड़ा कालखंड यहां गुजरा था. इन दोनों स्थान पर Chief Minister मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने दीपावली से एक दिन पहले धार्मिक अनुष्ठान मे हिस्सा लिया.
Chief Minister मोहन यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर भगवान श्री राम की तपोभूमि सतना जिले के चित्रकूट पहुंचकर पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान किया. प्रदेश और देश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की और चित्रकूट धाम के संतों का शाल, श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया.
उन्होंने कहा कि जहां अन्य देशों में पर्यटन की दृष्टि से ही विभिन्न स्थानों का विकास होता है, वहीं हमारे देश में नागरिकों के लिए तीर्थाटन की दृष्टि से धार्मिक महत्व के स्थानों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाता है. भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि ऐसे स्थानों पर आने से सभी के मनोभाव पावन हो जाते हैं. चित्रकूट क्षेत्र का विकास भी इसी अवधारणा पर केंद्रित है. उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा.
इससे पहले Chief Minister मोहन यादव ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा Government मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की प्रार्थना की. Chief Minister ने कहा कि ओरछा का श्रीराम राजा मंदिर हम सभी के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है. हमारी Government बनने के बाद श्रीरामराजा लोक के विकास एवं निर्माण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से ओरछा एक अद्भुत स्थल है. इसका अत्यंत ऐतिहासिक महत्व भी है, ओरछा आकर सबका मन यहीं का हो जाता है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में काशी में भगवान विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम धाम तथा उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है. Madhya Pradesh में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास का वातावरण बना है. ओरछा में भी इसी प्रकार की समृद्धि और विकास लाने के लिए राज्य Government कार्य कर रही है.
उन्होंने श्रीराम राजा Government के दर्शन एवं पूजन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम दिन में ओरछा में राजा के रूप में विराजमान रहते हैं. भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं, और हम सब उन्हें श्रद्धा से नमन करते हैं. दीपावली के पावन पर्व से एक दिन पूर्व रूप चौदस के अवसर पर ओरछा आकर श्रीरामराजा Government के दर्शन एवं नमन करने का सौभाग्य मिला है.
Chief Minister ने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के सभी वर्गों, किसानों, युवाओं, गौपालकों सहित प्रत्येक नागरिक का कल्याण हो तथा Government की सभी जनहितैषी नीतियां अपने मूल उद्देश्य से सफल सिद्ध हों. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के इस अद्भुत केंद्र ओरछा में भी विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित हों, इसके लिए Government निरंतर प्रयासरत है.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों को श्रीरामराजा लोक के अंतर्गत चल रहे सभी श्रेणियों के निर्माण एवं विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने रूप चौदस एवं दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की.
–
एसएनपी/डीकेपी


