Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में शो के दौरान दो ड्रोन चर्चगेट स्टेशन पर गिरे, यात्री घायल

Mumbai  : वानखेड़े स्टेडियम में शो के दौरान दो ड्रोन चर्चगेट स्टेशन पर गिरे, यात्री घायल

Mumbai , 29 अक्टूबर . वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित ड्रोन शो के दौरान एक हादसा हो गया. शो में इस्तेमाल किए जा रहे दो ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठे और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आ गिरे. इस घटना में एक यात्री घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे हुई. चर्चगेट स्टेशन के विरार छोर की ओर स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर अचानक दो ड्रोन आकर गिरे. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद हेमंत प्रकाश महोत्सवकर (37) नामक यात्री एक ड्रोन की चपेट में आ गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रोन सीधे यात्री के माथे और सिर पर लगा, जिससे उसे चोट आई और खून बहने लगा.

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई शंकरलाल मीणा, हेड constable गौरव परमार और एमएसएफ स्टाफ आकाश गायकवाड़ मौके पर पहुंचे. घायल यात्री को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार दिया गया.

रेलवे Police (जीआरपी) के अनुसार, शुरुआत में घायल यात्री ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की इच्छा जताई थी और उसने इस संबंध में लिखित बयान भी दिया. हालांकि करीब 15 मिनट बाद उसने आगे इलाज कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद रात 9:11 बजे उसे जीआरपी की निगरानी में एंबुलेंस से जीटी अस्पताल भेजा गया.

चर्चगेट जीआरपी ने घटनास्थल से दोनों ड्रोन अपने कब्जे में ले लिए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये ड्रोन वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे ड्रोन शो का हिस्सा थे और तकनीकी कारणों से नियंत्रण से बाहर होकर स्टेशन परिसर में पहुंच गए.

Police अब यह जांच कर रही है कि ड्रोन किस वजह से नियंत्रण से बाहर हुए और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई.

जीआरपी ने बताया कि प्रकाश नाम का एक 37 वर्षीय यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर घायल अवस्था में मिला. उसके माथे पर चोटें थीं. उसे ड्रोन से चोट लगी थी. उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस में ले जाया गया, जहां 108 के डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया. वह मेडिकल मदद से संतुष्ट था और घर जाने के लिए तैयार था.

हालांकि उसने बाद में कहा कि उसे आगे और इलाज की जरूरत है, इसलिए उसे 21:11 बजे जीआरपी के साथ एम्बुलेंस में जीटी अस्पताल भेज दिया गया.

–

एएमटी/एबीएम

Share