
Mumbai , 23 अगस्त . Mumbai के विले पार्ले में हिट-एंड-रन मामले के आरोपी को Sunday को Police ने गिरफ्तार कर लिया है.
विले पार्ले में मिठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर सड़क पार करते समय 15 साल की एक लड़की ‘हिट-एंड-रन’ हादसे में घायल हो गई. यह लड़की भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक है.
हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया था. Mumbai के जुहू Police स्टेशन के अधिकारियों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया और cctv फुटेज की मदद से बाइकर को पकड़ा. बाइकर की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र दिवित अमित मेहता के तौर पर हुई है.
अधिकारियों के मुताबिक, जब लड़की सड़क पार कर रही थी, तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया.
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर काफी ट्रैफिक था. लड़की सड़क पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई और उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर घायल हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही Policeकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल लड़की को पास के अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया. अस्पताल में अभी उसका इलाज चल रहा है.
जुहू Police स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की. जांचकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और उसके सवार की पहचान करने के लिए दुर्घटना स्थल के पास लगे कैमरों की cctv फुटेज खंगाली.
अधिकारियों ने एनएस रोड नंबर 1 और मिठीबाई कॉलेज के आस-पास की दुकानों, इमारतों, जंक्शनों और दूसरी जगहों की फुटेज की जांच की.
Police ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
डीकेएम/पीएम